सिपाहियों ने परीक्षा पास करने ली सोल्वर की मदद

Updated on 03-01-2022 10:43 PM

भोपाल   प्रदेश के इंदौर जिले के दो सिपाहियों ने परीक्षा पास करने सोल्वर की मदद ली। नौ साल बाद यह सच्चाई उजागर होने पर अब दोनों सिपाही गिरफ्तार हो चुके है। दोनों सिपाही का झूठ फिंगर प्रिंट से उजागर हो गया है। व्यापमं-2012 घोटाले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) दो सिपाहियों से पूछताछ कर रही है।  आरोपी पुलिसवाले विभिन्न थानों,अफसरों के बंगलों-कार्यालयों और खुफिया शाखाओं में पदस्थ रह चुके हैं। एसटीएफ एडीजी विपिन माहेश्वरी महीनों से लंबित शिकायतों की जांच करवा रहे हैं। एसपी(एसटीएफ) मनीष खत्री ने इस दौरान व्यापमं मामले के आवेदनों की पड़ताल की तो मामला संदिग्ध निकला।

शिकायत के साथ सिपाहियों के फोटो,प्रवेश पत्र,पहचान पत्र और ऊंगलियों के चिन्ह भी पुलिस को मिले थे। एसटीएफ ने अनावेदक जितेंद्र टांक और राहुल शर्मा से पूछताछ की और एफएसएल से उंगलियों के चिन्ह की जांच करवाने भेज दी। जांच में झूठ पकड़ा गया और दोनों के विरुद्ध केस दर्ज करना पड़ा। एसपी ने 26 दिसंबर को राहुल शर्मा को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लाइन में पदस्थ राहुल एएसपी के बंगले पर पदस्थ था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का प्रकरण भी दर्ज हो चुका है।

राहुल ने पूछताछ में सोल्वर का नाम नहीं बताया और गुमराह करने लगा। पुलिस ने उसे कोर्ट पेश कर रिमांड पर लिया तो कहा उसे एमवाय के सामने एक व्यक्ति मिला था।उसके स्थान पर उसने अज्ञात लड़के से परीक्षा दिलवाई और वह पास हो गया। इसी तरह आरोपित जितेंद्र को 28 दिसंबर को मंदसौर से पकड़ा। जितेंद्र दलौदा पुलिस थाना में पदस्थ था। उसने भी ओमएमआर शीट में गड़बड़ी की थी। एसपी के मुताबिक दोनों सिपाही रिमांड पर है और पूछताछ चल रही है। 9 साल पूराना केस होने से सिपाही सच नहीं बता रहे है।

 इसके पूर्व 3 नवंबर को एसटीएफ ने व्यापमं-2012 फर्जीवाड़ा में अशोकनगर के सिपाही रवि त्यागी को गिरफ्तार किया था। त्यागी ने भी फर्जी तरिके से परीक्षा पास की और पुलिस में भर्ती हो गया। पुलिस सभी आरोपितों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की भी जांच कर रही है। तीनों पर एक ही गिरोह से जुड़ने का शक है। बहरहाल इस पूरे मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.