श्रीलंकाई गेंदबाजों ने खाए खूब सारे रन
श्रीलंका ए के गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी और उन्होंने जमकर रन लुटाए। मेजबान टीम की तरफ से दिलुम सुदीरा और चामिका गुणसेकरा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, इसके लिए दिलुम सुदीरा ने अपने 31 ओवरों के स्पेल में 3.40 की इकोनॉमी से 105 रन खर्च किए। वहीं चामिका गुणसेकरा ने 14 ओवर गेंदबाजी की और 5.00 की महंगी इकोनॉमी से 70 रन लुटाए।अन्य गेंदबाजों की बात करें तो रविन्दु फर्नांडो ने सबसे ज्यादा 22 ओवर फेंके और 4.00 की इकोनॉमी से 87 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इसके अलावा दुलज समुदिथा ने 16 ओवर में 59 रन और कविंदु पाथिरत्ने ने 13 ओवर में 49 रन दिए, लेकिन इन दोनों को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। कप्तान सहान अराचिगे ने भी 3 ओवर की किफायती गेंदबाजी की और मात्र 8 रन दिए।


