'कुछ लोग मेरे बारे में...', अब्दु रोजिक का छलका दर्द, 11 मई की रात क्या हुआ था, बयां किया पूरा सच

Updated on 16-05-2023 08:24 PM
हाल ही में खबर आई थी कि तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक पर FIR दर्ज हो गई है क्योंकि वह मुंबई के एक रेस्टोरेंट में लोडेड गन के साथ खेलते हुए दिखे थे। 11 मई की ये घटना थी और अब अब्दु रोजिक ने इस बारे में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात तो साफ किया और बताया कि कुछ लोग उनकी छवि को खराब करने के लिए झूठ फैला रहे हैं।

साथ ही बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इस घटना के बारे में बात की। उनका कहना है कि कुछ लोग उन्हें नीचा गिराने के लिए ऐसा कर रहे हैं। वह उनका बिजनेस बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। वह भारत से प्यार करते हैं और यहां के लोगों से भी उनको प्यार है। लेकिन वो ये समझ नहीं पा रहे हैं कि क्यों लोग उनको टारगेट कर रहे हैं। इस तरह की खबरों से वह बहुत दुखी हैं।

अब्दु रोजिक ने सच बताया

अब्दु रोजिक ने बताया, 'लंच पर मैंने अपने बॉडीगार्ड से पूछा कि जो उसने बंदूक ली है वो असली है या नकली। उसने मुझे अपनी बंदूक दी और कहा कि आप खुद ही देख लीजिए। मैंने कुछ सेकेंड के लिए पकड़ा था और तुरंत उनको वापस कर दिया। तभी कुछ लोगों ने बंदूक पकड़े हुए मेरी फोटो क्लिक कर ली और उसको सर्कुलेट करना शुरू कर दिया।'

अब्दु रोजिक पर नहीं हुई है FIR

अब्दु रोजिक ने कहा, 'कोई FIR या केस मेरे खिलाफ रजिस्टर्ड नहीं हुआ है। मैं चिंता की वजह से बीमार हो गया था। मुझे डर था कि कहीं मेरा वीजा कैंसिल हो गया तो मैं दोबारा भारत नहीं आ पाऊंगा। इसलिए मैं पुलिस स्टेशन गया। मैं उनको बताना चाहता था कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वो लोग बहुत सपोर्टिव थे। उन्होंने मेरी स्थिति को समझा।'

एमसी स्टैन से अब्दु की सुलह

अब्दु रोजिक ने कहा भारत मेरा दूसरा घर है। उनको देश से प्यार है। उन्होंने अपना पहला बिजनेस यहीं पर सेटअप किया है और उम्मीद करते हैं कि वो अच्छा चलेगा। इतना ही नहीं, वह भारत में एक घर भी खरीदने की इच्छा रखते हैं। इस दौरान अब्दु से एमसी स्टैन के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने बताया कि चीजें ठीक हो गई हैं। अब सब ठीक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.