पानी के नीचे सुनाई दीं कुछ आवाजें, टाइटैनिक मलबे को देखने गई लापता नाव की है पुकार? तलाश और तेज

Updated on 21-06-2023 07:37 PM
वॉशिंगटन : अटलांटिक महासागर में पांच लोग एक सबमर्सिबल में सवार होकर ऐतिहासिक टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गए थे। लेकिन अब ये लोग लापता हैं जिनकी तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच खोजी अभियान में शामिल अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया है कि कनाडा के एक विमान ने सबमर्सिबल की तलाश के दौरान पानी के भीतर 'आवाजों' का पता लगाया है। कनाडा के पी-3 विमान के आवाजों का पता लगाने के बाद अब खोजी अभियान की दिशा मोड़ी जा रही है। अब तक बचाव कर्मियों को कोई सुराग नहीं मिला था लेकिन तलाश लगातार जारी है।

बचावकर्मी इतना तेजी से खोजबीन में इसलिए जुटे हैं क्योंकि लापता लोगों के पास समय बहुत कम है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे अच्छी परिस्थितियों में भी सबमर्सिबल पर गुरुवार सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो सकती है। यूएस एयर मोबिलिटी कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिकी सेना के तीन सी-17 ट्रांसपोर्ट प्लेन का इस्तेमाल खोज में मदद के लिए कमर्शियल सबमरीन और अन्य उपकरणों को न्यूयॉर्क से सेंट जॉन्स ले जाने के लिए किया गया है।

चीतों को लाने में की थी भारत की मदद
उधर कनाडाई सेना ने कहा कि उसने एक गश्ती विमान और दो जहाज दिए हैं जिनमें से एक गोता लगाने में माहिर है। सेना ने टाइटन की किसी आवाज को सुनने के लिए सोनार प्लव भी दिए हैं। सबमर्सिबल पर चालक के अलावा चार लोग सवार थे। इनमें से एक ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग भी हैं जिन्होंने नामीबिया से आठ चीतों को लाने में भारत सरकार का सहयोग किया था। खबरों की मानें तो सबमर्सिबल की कंपनी 'ओशनगेट एक्पीडिशंस' के मुख्य कार्यकारी भी उस पर सवार थे।

अरबपति पाकिस्तानी कारोबारी लापता

अन्य दो लोग पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान हैं। शहजादा दाऊद की गिनती पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में होती है। हालांकि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। लापता हुई कार्बन-फाइबर 'सबमर्सिबल पनडुब्बी' का नाम 'टाइटन' है, जो 'ओशनगेट एक्सपेडिशंस' के एक अभियान का हिस्सा है। कंपनी ने टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने के लिए 2,50,000 अमेरिकी डॉलर प्रति व्यक्ति के दाम पर आठ दिनों का अभियान शुरू किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.