जैसे-तैसे 200 करोड़ क्‍लब में पहुंच तो गई, लेकिन 'फाइटर' पर अब भी है FLOP होने का खतरा

Updated on 15-02-2024 01:48 PM
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की एयिरल-एक्‍शन फिल्‍म 'फाइटर' आख‍िरकार 200 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर 14 फरवरी को फिल्‍म की कमाई में आंश‍िक बढ़ोतरी हुई है, और जैसे-तैसे इसने 21 दिनों में देश में 200.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। हालांकि, यह दुखद है कि इतनी कमाई के बावजूद फिल्‍म पर फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है।
साल 2024 में 'फाइटर' बॉलीवुड की पहली फिल्‍म है, जिसने में देश में 200 करोड़ क्‍लब का मुकाम हासिल किया है। साल की शुरुआत होते ही सिनेमाघरों में सुस्‍ती का दौर है। यही हाल साउथ की फिल्‍मों का भी है, जहां 'हनुमान' को छोड़कर बाकी सारी फिल्‍में पिट चुकी हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई 'फाइटर' से बहुत उम्‍मीदें थीं। ओपनिंग वीकेंड में फिल्‍म ने 118.5 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्‍शन किया था, जिस कारण उम्‍मीदें और बढ़ गई थीं। लेकिन इसके बाद फिल्‍म का ग्राफ बहुत बुरी तरह से गिरा और फिर यह कभी उठ नहीं पाई। इसका असर यह हुआ कि 200 करोड़ के लिए बाकी के 81.5 करोड़ कमाने में फिल्‍म को 17 दिन लग गए।

वैलेंटाइन डे का पूरा फायदा नहीं उठा सके ऋतिक-दीपिका

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फाइटर' ने 14 फरवरी को 1.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इस तरह 21 दिनों में अब फिल्‍म ने 200.90 करोड़ रुपये का टोटल नेट कलेक्‍शन कर लिया है। एक दिन पहले फिल्‍म ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे। जाहिर तौर पर बुधवार को वैलेंटाइन डे के कारण फिल्‍म को कुछ फायदा मिला है, लेकिन यह सामने मौजूद 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' जैसा नहीं रहा, जिसकी कमाई में 60% की बढ़ोतरी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.