'दामाद नहीं बेटा चाहिए, बहु नहीं बेटी चाहिए'

Updated on 20-12-2021 06:34 PM

भोपाल अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती तीन दिवसीय ऑनलाईन परिचय सम्मेलन (टोंग्याजी वाला) का शुभारंम चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैन समाज की मिलन स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन रविवार को पांच देशों क्रमश: अमेरिका, जापान, थाईलैण्ड , ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा सहित देश भर के प्रत्याशियों ने भाग लेकर इस आनलाईन परिचय को घर बैठकर देखा। सम्मेलन के दूसरे दिन लगभग 25000  से अधिक लोगों ने परिचय सम्मेलन में भाग लिया और 450 युवक-युवती जूम मीटिंग से जुड़े परन्तु समय की कमी के कारण केवल 180 युवक-युवती ही अपना-अपना परिचय दे पाये।

इस ऑन लाईन परिचय सम्मेलन के लिये अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन  के मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता सुनील जैनाविन ने बताया कि तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन 25000 से अधिक लोग जूम एप के माध्यम से  शामिल हुए और 450 युवक-युवती जूम मीटिंग से जुड़े परन्तु समय की कमी के कारण केवल 180 युवक-युवती ही अपना-अपना परिचय दे पाये और युवक-युवतियों द्वारा अपने जीवन साथी के बारे में अपनी-अपनी इच्छा जाहिर कर अपना परिचय दिया। श्री जैनाविन ने बताया कि परिचय सम्मेलन से जुड़े युवक युवतियों ने अपनी इच्छा जाहिर कि " जीवन साथी  धार्मिक प्रवृत्ति का हों और एक दूसरे के परिवार को मान-सम्मान दें  और कदम से कदम मिलाकर इस जीवन यात्रा को सार्थकतापूर्वक सफलता के साथ आगे बढ़ाएं, जो जीवन साथी समझदार होगा वह परिवार के विषय में धर्म के विषय में हर क्षेत्र में संतुलित होगा। अभिभावकों ने कहा कि हमें दामद नहीं बेटा चाहिए, हमें बहु नहीं बेटी चाहिए। कुछ युवकों ने हायर पैकेज की नौकरी छोड़कर पुस्तैनी कारोबार को आगे बढ़ाया जिससे परिवार का साथ मिला ऐसा अपने परिचय के दौरान एक युवक द्वारा कहा गया। सभी ने ऑन लाईन की कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम से लोगों का समय के साथ-साथ पैसा भी बच रहा है और हम घर पर बैठकर ही अपने परिवार के साथ अपना जीवन साथी चुनने के लिए अपना परिचय दे पा रहे हैं।" प्रवक्ता जैनाविन द्वारा बताया कि कोरोना काल में अपनी जीवन साथी को खो-देने वाले प्रत्याशियों ने भी अपना परिचय दिया और ऑन लाईन के माध्यम से नये जीवन साथी की तलाश की। ''

सम्मेलन का संचालन प्रभात चक्रवंर्ती श्रीमती रुपल भारिल एवं राजीव जैन "सर" ने किया।

परिचय सम्मेलन के प्रवक्ता जैनाविन ने बताया किया सम्मेलन को  सफल् बनाने के लिए अध्यक्ष मनोहरलाल टोंग्या ने संपादक प्रोफ़े एनसी जैन, मुख्य संयोजक राकेश सिंघई, पंडित सुभाष जैन, महामंत्री इनजी विनोद जैन, पदम सेठी ,राकेश लहरी, आदित्य मनिया, प्रभात चक्रवर्ती, मुकेश चौधरी, विजय शाहगढ़, विनोद भिंड चंद्र कुमार जैन, मयंक जैन, नितिन जैन, राजीव जैन 'सर' आनंद कुमार आदि सहित  समाज के अन्य लोगों ने सम्मेलन को सफल बनाने में अपनी-अपनी भूमिका निभाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.