'बेटा औकात से ज्यादा लेना', शाहरुख खान ने घर को लेकर राजकुमार राव को क्यों दी थी ऐसी सलाह? एक्टर ने अब बताया
Updated on
09-05-2024 02:10 PM
राजकुमार राव ने हाल ही एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि शाहरुख खान ने उन्हें एक बार सलाह दी थी कि जब भी घर करीदे तो औकात से ज्यादा लेना। राजकुमार राव ने इसकी वजह बताई और कहा कि किंग खान की वही बात उनके लिए प्रेरणा बन गई। राजकुमार राव ने साल 2010 में फिल्म LSD से एक्टिंग डेब्यू किया था। बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने फिल्मों में एंट्री की, नेशनल अवॉर्ड जीता और आज बॉलीवुड के टॉप स्टार्स में शुमार किए जाते हैं।
यही नहीं, Rajkummar Rao साल 2017 में फोर्ब्स की 'सिलेब्रिटी 100' लिस्ट में भी शामिल रहे। राजकुमार जब हरियाणा के गुरुग्राम से निकलकर मुंबई पहुंचे, तो सोचा भी नहीं था कि मायानगरी में एक दिन उनका खुद का भी घर होगा। पर आज वह एक आलीशान घर के मालिक हैं, जिसे लेने के पीछे Shah Rukh Khan उनकी प्रेरणा हैं।
शाहरुख ने दी थी औकात से ज्यादा घर लेने की सलाह
इस वक्त फिल्म 'श्रीकांत' को लेकर चर्चा बटोर रहे राजकुमार राव ने 'मैशेबल' को दिए इंटरव्यू में शाहरुख की वह सलाह बताई, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। एक्टर ने बताया, 'शाहरुख सर ने मुझे एक बात सिखाई थी कि बेटा कभी भी घर लेगा ना, तो औकात से थोड़ा ज्यादा लेना। क्योंकि फिर ना, ऊपर वाला भी देखता है और तू खुद भी ज्यादा मेहनत करेगा। मुझे यह बहुत आकर्षक लगा।'
प्यार से बनाया अपना आशियाना
राजकुमार राव ने आगे कहा, 'मुंबई मायानगरी में अपना खुद का घर होना निश्चित रूप से एक सपना है। मैंने और पत्रलेखा ने इस घर को बड़े प्यार से बनाया है।
राजकुमार राव ने जान्हवी कपूर से 44 करोड़ रुपये में खरीदा था घर
राजकुमार राव का घर काफी आलीशान है, जिसे उन्होंने साल 2022 में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर से खरीदा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 3456 स्क्वायर फुट में फैला है और मुंबई के जुहू में स्थित है। पहले इस अपार्टमेंट में जान्हवी रहा करती थीं। इसे उन्होंने साल 2020 में खरीदा था, पर बाद में राजकुमार राव को बेच दिया। इसे राजकुमार राव ने 44 करोड़ रुपये में खरीदा था।
शाहरुख ने 'मन्नत' खरीदते वक्त भी अपनाया था यही फॉर्मुला
शाहरुख ने जो सुझाव घर खरीदने के लिए राजकुमार राव को दिया था, वही उन्होंने खुद पर 'मन्नत' खरीदते वक्त लागू किया था। इसका जिक्र उन्होंने पत्नी गौरी खान की कॉफी टेबल बुक 'माय लाइफ इन डिजाइन' के लॉन्च पर किया था। शाहरुख ने तब कहा था, 'जब हमने 'मन्नत' खरीदा, तो यह हमारी औकात, हमारी क्षमता से बाहर था। एक बार जब हमने घर खरीद लिया, तो हमारे पास इसे सजाने के लिए पैसे नहीं थे। हमने एक डिजाइनर को काम पर रखा, लेकिन बाद में हमें अहसास हुआ कि हम उसका खर्च नहीं उठा सकते।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…