राहुल गांधी पर भड़कीं सोना मोहपात्रा, ऐश्वर्या राय को लेकर दिए बयान पर कहा- आपकी मां-बहन का भी तो अपमान हुआ

Updated on 22-02-2024 02:17 PM
पने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए मशहूर सिंगर सोना मोहपात्रा इस वक्त गुस्से में हैं। उनका गुस्सा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर है। दरअसल राहुल गांधी ने हाल ही अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ऐश्वर्या राय को लेकर एक कमेंट कर दिया, जिससे फैंस भड़क गए। उन्होंने अमिताभ बच्चन का भी जिक्र किया। राहुल गांधी पर फैंस ने तो गुस्सा निकाला ही, अब सोना मोहपात्रा ने भी उन्हें आड़े हाथों ले लिया। सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को इस बात के लिए खूब खरी-खोटी सुना दी क्योंकि अपने भाषण में ऐश्वर्या राय का नाम घसीट लिया। पूरा मामला क्या है और सोना मोहपात्रा ने राहुल गांधी को क्या कहा, यहां विस्तार से जानिए

दरअसल 20 फरवरी को Rahul Gandhi की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' थी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते वक्त Aishwarya Rai और Amitabh Bachchan का नाम घसीट लिया।

सोना मोहपात्रा का राहुल गांधी पर निशाना- कुछ राजेनता फायदे के लिए...

इसी पर बवाल मच गया और सोना मोहपात्रा ने भी उन्हें खूब सुनाया है। सिंगर ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'आखिर क्यों राजनेता अपने भाषणों में महिलाओं को अपमानित करते रहते हैं? ताकि कुछ फायदा हो सके? ताकि फायदा उठा सकें? प्रिय राहुल गांधी, बेशक किसी ने पहले कभी आपकी अपनी मां, बहन को अपमानित किया होगा। कुछ लोग और इसी तरह अपनी मां-बहनों को अपमानित करते होंगे। आपको तो बेहतर पता होना चाहिए।'

ऐश्वर्या और अमिताभ का नाम लेकर यह बोले थे राहुल गांधी

दरअसल राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में उन लोगों को नहीं देखा गया, जो असल में देश चलाते हैं। बल्कि वहां अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय दिखे। राहुल गांधी ने सभी मीडिया हाउस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि ये सभी वही करते हैं, जो इनके मालिक करते हैं। ये गरीबों और किसानों को नहीं दिखाएंगे। पर ऐश्वर्या को नाचते हुए दिखाना है। अमिताभ बच्चन को दिखाना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.