सोनाक्षी सिन्हा का पहला करवा चौथ, सिंदूर और मंगलूसत्र पहने कहा- पति जहीर की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रही

Updated on 20-10-2024 12:24 PM
देशभर की सुहागन महिलाओं ने रविवार, 20 अक्टूबर को पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। परिणीति चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी, सोनम कपूर, रवीना टंडन भाग्यश्री समेत अन्य एक्ट्रेसेस भी इस पर्व को अपने-अपने स्टाइल में सेलिब्रेट कर रही हैं। वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना पहला करवा चौथ रखा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह एकदम भारतीय नारी बनी हुई हैं।

सोनक्षी सिन्हा ने जून, 2024 में एक्टर जहीर इकबाल से शादी की थी। कोर्ट मैरिज थी। लेकिन पिता शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने कन्यादान किया था। तमाम वीडियोज सामने आए थे। एक्टर के पिता ने कहा था कि उनकी बहू अपना धर्म नहीं बदलेगी। ऐसे में जब रिसेप्शन हुआ तो सोनाक्षी लाल साड़ी, मांग में सिंदूर लगाए दिखाई दी थीं। वहीं, अब उन्होंने करवा चौथ पर भी सबको चौंका दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा का पहले करवा चौथ पर लुक


सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए हैं और गले में मंगलसूत्र है। माथे पर लाल बिंदी और मांग सिंदूर से भरी हुई है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'जहीर इकबाल मैं तुम्हारी लंबी उम्र की आज और रोजाना प्रार्थना कर रही हूं। मेरे पति हैप्पी करवा चौथ।'

लोगों ने की सोनाक्षी की तारीफ और पूछा जहीर कहां हैं


अब इस पोस्ट पर लोगों ने कमेंट किया। एक ने लिखा, 'ये सिंदूर आपको और भी सुंदर बना रहा है।' एक ने कहा, 'कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।' एक ने कहा, 'वो तो ठीक है लेकिन आपके पति कहां हैं?' वहीं बाकियो ने रेड हार्ट और फायर इमोजी के जरिए एक्ट्रेस की तारीफ की है और प्यार लुटाया है। वैसे ये पहली बार नहीं, जब वह सुहागन अवतार में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इसके पहले भी कई तस्वीरें इसी लुक में पोस्ट की हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.