सोनम कपूर ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर कीं तस्वीरें, दोस्त से सेटिंग करवाने आए थे आनंद आहूजा और खुद कर ली शादी
Updated on
08-05-2024 02:16 PM
सोनम कपूर की 8 मई को छठी वेडिंग एनिवर्सरी है, और इस मौके पर उन्होंने अपनी जिंदगी के खास शख्स आनंद आहूजा को प्यार भरे अंदाज में विश किया है। साथ ही सोनम ने पति आनंद और बेटे वायु संग अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी, और साल 2022 में बेटे वायु को जन्म दिया। सोनम ने प्यार लुटाते हुए लिखा कि आनंद आहूजा से शादी करना उनकी लाइफ का सबसे बढ़िया फैसला था।
Sonam Kapoor ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की छठी सालगिरह पर प्यारी और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। साथ में लिखा, 'मेरी जिंदगी के प्यार और मेरे सबकुछ जो हैं, उसके नाम...हैप्पी एनिवर्सरी। तुम्हारा बेशुमार और बिना शर्त प्यार, सपोर्ट मेरी जिंदगी का सहारा है। तुमसे शादी करना अब तक का मेरा सबसे अच्छा फैसला था। तुम्हारे साथ हर दिन स्वर्ग जैसा लगता है। मैं तुमसे इतना प्यार करती हूं कि शब्दों में बयां भी नहीं कर सकती।'
पति आनंद आहूजा संग खास पल, खूब लुटाया प्यार
शेयर की गईं तस्वीरों में सोनम ने अपनी जिंदगी के खास पलों को कैद किया है। किसी में वह पति आनंद आहूजा को गले लगाते तो किसी में प्यार लुटाते नजर आ रही हैं। पति आनंद भी एक तस्वीर में सोनम कपूर को किस करते दिख रहे हैं।
दोस्त की सेटिंग करवाने गए आनंद और सोनम की दिलचस्प लव स्टोरी
सोनम कपूर आज भले ही आनंद आहूजा के प्यार में डूबी हैं, लेकिन कभी वह शादी तो क्या किसी रिश्ते में भी नहीं पड़ना चाहती थीं। एक्ट्रेस ने कुछ साल पहले 'फिल्मफेयर' को दिए इंटरव्यू में लव स्टोरी का किस्सा सुनाया था। सोनम ने बताया था कि उनके दोस्त आनंद आहूजा के बेस्ट फ्रेंड के साथ उनकी सेटिंग करवाने की कोशिश कर रहे थे। तब वह आनंद से पहली बार मिली थीं।
सोनम कपूर को नहीं थी शादी और डेटिंग में दिलचस्पी
सोनम ने बताया था, 'जब मैं आनंद से पहली बार मिली थी, तो उस वक्त 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग कर रही थी। एक दिन मेरे दोस्तों ने मुझे धोखे से ताज होटल के बार में बुला लिया। मैं गुस्से में वहां पहुंची थी। मुझे आनंद या किसी से भी मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। मैं सोच रही थी कि मैं किसी को भी डेट नहीं करूंगी। मुझे शादी और इन सब बकवास चीजों में विश्वास नहीं। लेकिन फिर मैंने आनंद और उनके दोस्त को देखा। उनका दोस्त मेरी तरह लंबा था, उसे पढ़ना अच्छा लगता था और उसे हिंदी फिल्में पसंद थीं। वह पढ़ा-लिखा और अच्छा था, लेकिन वह आनंद ही थे, जो रातभर मुझसे बात करते रहे।'
पति संग लंदन में रहती हैं सोनम कपूर
सोनम अब पति आनंद आहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन में रहती हैं। करियर की बात करें, तो सोनम साल 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में नजर आई थीं और फिलहाल उन्होंने कोई नई फिल्म या प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं किया है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…