दिवाली के शुभ अवसर पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकारों ने ताजा कीं अपनी खास यादें

Updated on 21-10-2022 08:10 PM

भोपाल: बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञान पर ज्ञान की जीत के प्रतीक के रूप में हर साल  रोशनी का पर्व दिवाली मनाया जाता है। इस दिन को दुनिया भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस खास मौके पर पूरा परिवार और प्रियजन इकट्ठा होते हैंनए कपड़े पहनते हैंअपने घरों को सजाते हैंउपहारों का आदान-प्रदान करते हैं और अपना दिन सबसे अच्छा बनाते हैं। दिवाली के शुभ अवसर परसोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कलाकार रोशनी के त्यौहार के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अपने-अपने प्लांस और यादों को साझा करते हुए दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं।

'अपनापनमें पल्लवी की भूमिका निभा रहीं राजश्री ठाकुर कहती हैं, "अंधेरे पर रोशनी की जीत का प्रतीक दिवाली सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। यह शुभ अवसर मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से भी एक हैजो पूरे परिवार को एक साथ लाता है। हर साल मैं अपने परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट करती हूं। मेरे बचपन के दिनों से ही हम अपने घर में लक्ष्मी पूजा कर रहे हैंउसके बाद हम घर को दीयों और फेयरी लाइट्स से सजाते हैंऔर फिर मैं और मेरी बेटी दोनों रंगोली बनाते हैं।  उसे पटाखे जलाना बहुत पसंद हैहालांकि हम उसे ऐसे पटाखे देते हैंजिनसे शोर नहीं होता।  सभी को बहुत ही खुशगवार और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं। आपका जीवन प्याररोशनी और खुशियों से भरा हो।"

'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के विक्रांत उर्फ अभिनव कपूर कहते हैं, "मेरे लिएदिवाली एकजुटतासकारात्मकता और खुशी के बारे में है। इस मौसम में दिवाली पार्टियों के लिए दोस्तों से मिलना बड़ा उत्साहजनक होता है। बचपन से ही परिवार के साथ पूजा करना और फिर सभी स्वादिष्ट मिठाइयां खाना एक परंपरा रही है। इस बारमैंने अपने प्रियजनों के लिए खास उपहार चुने हैं और दिवाली के दिन उन्हें सरप्राइज़ देने की योजना बनाई है। मैं पटाखों  से मुक्त दिवाली मनाऊंगा और चाहता हूं कि सब ऐसा ही करें। इस दिवालीमैं अपने सभी फैंस से अनुरोध करता हूं कि वे एक सुखदसुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाएं। शुभ दिवाली!"

द कपिल शर्मा शो के गौरव दुबे कहते हैं, "रोशनी का त्यौहार हमेशा मुझमें उत्सव का एहसास जगाता है। पूरे घर में रोशनी और फूलों की सजावट पूरी तरह से एक अलग माहौल बनाती है। दिवाली की मेरी सबसे प्यारी याद अपने घर पर परिवार के साथ यह त्यौहार मनाने की है। बचपन में मुझे अपने इलाके में दोस्तों से मिलना और पटाखेँ जलाना बहुत पसंद थालेकिन अब मैं पटाखों के बिना दिवाली मनाना पसंद करता हूं। मैं अपने परिवार के साथ दिवाली मनाने के लिए घर जाने और अपनी मां के हाथ से बनी कुछ मिठाइयों और व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी तरफ से सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। शुभ दिवाली!"

बड़े अच्छे लगते हैं 2 की शुभावी चोकसी उर्फ नंदिनी कपूर कहती हैं, ''दिवाली वो त्यौहार हैजिसका मैं हमेशा से इंतजार करती हूं। जब मैं छोटी थीतब मेरी मां दिवाली के लिए नए कपड़े खरीदती थी और मुझे वाकई इस त्यौहार को मनाने का इंतज़ार रहता था। तब जो शौक से शुरू हुआ थावो अब एक परंपरा में बदल गया है। दिवाली आपको एक बहुत ही अलग और खुशनुमा एहसास कराती हैक्योंकि आप शहर को इतनी खूबसूरती से सजा देखते हैं और इस पर रोशनी सोने पे सुहागा लगती हैजो इसे और खूबसूरत बना देती है। दिवाली पर सभी लोग शाम को तैयार होते हैंऔर यह बड़ा मजेदार होता हैजहां आपको अपने परिवार के साथ बढ़िया वक्त गुजारने का मौका मिलता है। हर साल मैं घर पर छोटी-सी पूजा करती हूं और फिर परिवार और दोस्तों से मिलती हूं। मैं बस यही उम्मीद करती हूं कि सभी की दिवाली सुरक्षित रहें। तो आप भी जिम्मेदारी से इस त्यौहार का मजा लें। आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरा रहे।"

'अपनापनमें निखिल की बहन की भूमिका निभा रहीं रिंकू ने कहा, "हर सालदिवाली बहुत धूमधाम और खुशी के साथ मनाई जाती है। यह मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है क्योंकि मैं घर की सफाई से लेकर अलग-अलग पकवानों का स्वाद भी लेती हूं। मैं खास तौर पर विभिन्न प्रकार की भारतीय मिठाइयां बनानेअपने घर को रंगीन रोशनीरंगोली और कार्ड पार्टियों से सजाने तकसभी कामों में खुशी-खुशी शामिल होती हूं। संक्षेप में कहूं तो यह एक ब्लॉकबस्टर रात होती है। मैं इस साल अपने घर पर पूजा करने की योजना बना रही हूंजिसमें मैं अपने सभी दोस्तों और परिवार को आमंत्रित करूंगी।"

'पुण्यश्लोक अहिल्याबाईकी एतशा संझगिरी उर्फ अहिल्याबाई कहती हैं, "दिवाली मेरे पसंदीदा त्यौहारों में से एक है और मैं हर साल इसका बेसब्री से इंतजार करती हूं क्योंकि यह रोशनी के साथ-साथ परिवारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी लेकर आता है। बचपन मेंमुझे वाकई मिठाई का बहुत शौक था और मुझे दिवाली का बेसब्री से इंतजार रहता था क्योंकि इस त्यौहार के चलते मुझे खुशी-खुशी मिठाई खाने का मौका मिलता था। एक रिवाज के तौर मेंमेरी मां हर दिवाली पर फराल बनाती थी और वो अब भी बनाती हैंजिसका स्वाद बहुत प्यारा होता है। मुझे रंगोली बनाने और अपने घर को लालटेन और दीयों से सजाने की परंपरा बहुत पसंद हैलेकिन मैं पटाखे फोड़ने का समर्थन नहीं करती क्योंकि इससे बहुत ज्यादा प्रदूषण होता है और मेरे लिए इस साल भी ऐसा ही है। मेरी ओर से सभी को सुखमय और सुरक्षित दिवाली की शुभकामनाएं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.