पीएम के दौरे के मददेनजर स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष इंतजाम

Updated on 13-11-2021 05:59 PM

 भोपाल 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर स्वास्थ् सेवाओं के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। दौरे के दौरान 16 एंबुलेंस और 60 डॉक्टरों की टीम लगाई जाएगी। जंबूरी मैदान, एयरपोर्ट और अन्य भीड़ वाली जगह को शामिल करते हुए भोपाल में 28 सेक्टर बनाकर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें निजी और सरकारी डॉक्टर शामिल हैं। हालांकि, जंबूरी मैदान में कोई अस्थायी अस्पताल नहीं बनाया गया है, जबकि पहले कई बड़े कार्यक्रमों में 10 से 15 बिस्तर का अस्पताल कार्यक्रम स्थल में बनाया जाता रहा है।

 भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि हर सेक्टर में दो डाक्टरों के अलावा एक पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। जंबूरी मैदान, एयरपोर्ट और सीएम के काफिले के साथ गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की एंबुलेंस रहेगी। एंबुलेंस में जीवन रक्षक उपकरणों के साथ सभी विषय के चिकित्सक रहेंगे। सीएमएचओ ने बताया कि 108 एंबुलेंस के अलावा निजी अस्पतालों की अत्याधुनिक एंबुलेंस की मदद ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर सभी सरकारी विभागों में अवकाश रहेगा, लेकिन सरकारी अस्पताल खुले रहेंगे। हमीदिया अस्पताल में एक ऑपरेशन थिएटर को संक्रमण-मुक्त कर सुरक्षित कर दिया गया है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड भी तैयार रखा गया। प्रधानमंत्री के ब्लड ग्रुप वाला ब्लड भी हमीदिया के ब्लड बैंक में सुरक्षित रखा गया है। साथ ही उस ब्लड ग्रुप के कुछ दानदाता भी तैयार रखे गए हैं। प्रधानमंत्री के दौरे के पहले हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल भी की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.