लंदन में रखी गई अवतार 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग:फिल्म देखकर लोगों ने कहा- ऐसी फिल्म लाइफ में नहीं देखी

Updated on 08-12-2022 08:00 PM

जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म अवतार 2, 16 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज को तैयार है। रिलीज से पहले लंदन में प्रेस मेंबर्स और क्रिटिक्स के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। अब रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को देखने के बाद वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ये फिल्म पहले पार्ट से कहीं ज्यादा बेहतर और बड़ी है। सबका कहना है कि फिल्म में दिखाए गए विजुअल इफेक्ट्स और VFX देखकर लोगों के होश उड़ जाएंगे। वहां मौजूद क्रिटिक्स का कहना है कि बाकी के फिल्म मेकर्स को जेम्स कैमरून की फिल्म मेकिंग से बहुत कुछ सीखना चाहिए।

फिल्म की हो रही जबरदस्त तारीफ

अवतार 2 को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ किए नहीं थक रहे। एक यूजर ने लिखा- 'जेम्स कैमरून ने दिखा दिया कि फिल्म मेकिंग कैसे की जाती है।' वहीं एक ने लिखा- 'मैंने टेक्निकल प्वाइंट ऑफ व्यू से इससे बेहतर फिल्म कभी नहीं दिखी।' जेम्स कैमरून पर कभी शक नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा- 'अवतार 2 अपने पहले पार्ट से कहीं बेहतर है और साथ में इमोशनल भी। मूवी मेकिंग से लेकर स्टोरी टेलिंग तक हर चीज अद्भुत है।'

16 दिसंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी अवतार-2

बता दें कि अवतार-2 16 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो जाएगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी पहले ही स्टार्ट हो चुकी है। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, VFX और बैकग्राउंड स्कोर काफी इंप्रेसिव लग रहे हैं। ऑडियंस के लिए ये एक बिल्कुल नया अनुभव जैसा होगा। फिल्म का बजट भी दो हजार करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। फिल्म को इंग्लिश और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

अवतार के पहले पार्ट ने 19 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। ये अब तक के सिनेमाई इतिहास की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। इसने पूरी दुनियाभर में करीब 19 हजार करोड़ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। फिल्म को रिलीज हुए 14 साल हो गए हैं, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म अभी भी टॉप पर है। इस फिल्म में सैम वाशिंगटन, जोई सल्डाना, स्टीफन लैंग जैसे एक्टर्स नजर आए थे। अवतार-2 में कुछ नए कलाकारों की भी एंट्री हुई है जिसमें टाइटैनिक फेम केट विंसलेट और क्लिफ कर्टिस भी नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.