धोनी को अभ्यास शिविर में बुलाये जाने को लेकर अटकलें शुरु

Updated on 21-06-2020 04:02 AM
मुम्बई। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अगले महीने से छह सप्ताह के एक अभ्याय शिविर का आयोजन करने जा रहा है। इस शिविर में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का बुलाया जाएगा या नहीं इस पर अटकलें लगनी शुरु हो गयी हैं। चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद उन्हें बुलाया जाने के पक्ष में हैं, वहीं चयन से जुड़े कुछ लोगों का मानना है कि धोनी एक साल से अधिक समय से खेल से दूर हैं ऐसे में उनको शामिल किया जाना सही नहीं रहेगा। 
प्रसाद ने कहा कि धोनी की मौजूदगी से शिविर में विकेटकीपरों को काफी फायदा होगा। पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को लगता है कि अगर धोनी स्वयं खेलना चाहेंगे तो उन्हें टीम में होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं राष्ट्रीय चयनकर्ता होता, तो धोनी मेरी टीम में होते पर सवाल यह है कि वह खेलना चाहते हैं या नहीं। आखिर में यह मायने रखता है कि धोनी क्या चाहते है।’ दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह शिविर में युवा खिलाड़ियों शामिल किये जाने के पक्ष में है। उन्होंने कहा, ‘मैं उस शिविर में सूर्यकुमार यादव सहित युवा खिलाड़ियों को देखना चाहूंगा जिसमें अंडर -19 टीम के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ी होने चाहिये। उन्हें सीनियर खिलाड़ियों के साथ बात करने का मौका मिलना चाहिए। टी-20 टीम के लिए सूर्यकुमार यादव से बडा अधिकारी कोई नहीं है।’
पूर्व विकेटकीपर और विश्लेषक दीप दासगुप्ता के अनुसार चयनकर्ताओं को इस बारे में धोनी के साथ बातचीत करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘शिविर सप्ताह तक चलेगा और अगर धोनी इसका हिस्सा होंगे तो दूसरे विकेटकीपरों को उनसे सीखने का भी अवसर मिलेगा। अगर वह शिविर का हिस्सा नहीं होंगे तब भी मैं उनकी दावेदारी को खारिज नहीं किया जा सकता। ।’ 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 June 2026
नई दिल्ली: महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर का एक बेहद प्यारा और मजेदार वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम…
 06 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद रोमांचक है, क्योंकि आज भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस ऐतिहासिक मुकाबले…
 06 June 2026
नई दिल्ली: जापान के काकामिगाहारा में खेली जा रही महिला अंडर-18 एशिया कप 2026 हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया…
 06 June 2026
मुल्लांपुर: मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भले ही इस मैच…
 05 June 2026
नई दिल्ली: रूस की टेनिस खिलाड़ी मीरा आंद्रीवा ने गुरुवार को फ्रेंच ओपन में यूक्रेन की मार्टा कोस्तयुक को 6-1, 6-3 से हराकर अपने पहले महिला एकल ग्रैंडस्लैम फाइनल में…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व विकेटकीपर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने गुरुवार को पुरुष टी20 टीम की कप्तानी से सूर्यकुमार यादव को हटाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक बड़ा और कड़ा फैसला लेते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय पुरुष टी20 टीम का नया कप्तान बनना तय, इसका ऐलान…
 05 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अब 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भिड़ने वाली है। यह टेस्ट मैच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल का हिस्सा नहीं…
 03 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। यह मुकाबला 6 से 10 जून तक न्यू चंडीगढ़ के महाराजा…
Advt.