एमपी में छिटपुट बारिश, तापमान और उमस बढ़ा, IMD ने इन जिलों में जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Updated on 16-09-2024 10:24 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार को मौसम शुष्क बना रहा प्रदेश की कुछ ही जिलों में बारिश हुई। इन जिलों में भी सामान्य पानी गिरा है किसी भी जिले में तेज बारिश की गतिविधि नहीं हुई। रविवार को सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक दमोह में एक रीवा में तीन नर्मदापुरम में तीन मिलीमीटर बारिश हुई।

रविवार की स्थिति में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश सीधी जिले में 21.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड हुई। वहीं बालाघाट के खैरूंजी में 16.3, बिजावर में 12 और पवई में 12 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

बारिश में कमी से तापमान बढ़ा


बारिश की गति कमजोर पड़ने पर अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हुई रविवार को छतरपुर जिले के खजुराहो में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ इसके अलावा अधिकांश जिलों का मौसम भी 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा। भोपाल में 31.4, ग्वालियर में 33.5, इंदौर में 30.6, जबलपुर में 31.8, रीवा में 31.4, सतना में 32.9, टीकमगढ़ में 32.5, उज्जैन में 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

यहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट


यूं तो मौसम विभाग में पूरे मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। पर कुछ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंगरौली, सीधी, मऊगंज और शहडोल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। सोमवार से मध्य प्रदेश के सागर, शहडोल और रीवा संभाग के जिलों में भारी बारिश तक हो सकती है।

मौसम के इन तंत्रों के कारण बदल रही गतिविधि


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में कोलकाता के पास से गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, मानसून द्रोणीका फिरोजपुर पटियाला शाहजहांपुर बलिया से गहरी अवदाब क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे लगे झारखंड में हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ऐसे कई मौसम तंत्र देश में बने हुए हैं। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश में भी कुछ स्थानों में बारिश हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.