श्रीसंत एक बार फिर खेलना चाहते हैं आईपीएल

Updated on 05-12-2021 07:01 PM

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत एक बार फिर से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलना चाहते हैं। आईपीएल के 15 वें सत्र में आठ की जगह दस टीमें रहेंगी और ऐसे में कई नये खिलाड़ियों को इसमें अवसर मिल सकता है। इसके लिए श्रीसंत अब आईपीएल 2022 की नीलामी में अपना नाम दर्ज कराएंगे। श्रीसंत ने पिछले सत्र में भी वापसी का प्रयास किया था पर किसी  भी टीम ने उन्हे नहीं खरीदा था।  पिछले सत्र में इस खिलाड़ी ने अपनी न्यूनतम कीमत 75 लाख रुपये रखी थी।

आईपीएल को लेकर श्रीसंत का अनुभव अच्छा नहीं रहा है। इससे पहले आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के एक मामले में नाम आने के बाद श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध भी लगा था पर अदालत से बरी हो जाने के बाद  पिछले साल भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल ने उन पर लगे प्रतिबंध को घटाकर सात साल का कर दिया था। इसके बाद श्रीसंत ने केरल के लिए घरेलू क्रिकेट में वापसी की थी।

इस साल की शुरुआत में भी श्रीसंत मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में केरल की ओर से उतरे थे। विजय हजारे ट्रॉफी 2020-21 में श्रीसंत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए छह मुकाबलों में 13 विकेट लिए थे। श्रीसंत साल 2007 के टी20 और 2011 के एकदिवसीय विश्व कप में विजेता रही भारतीय टीम में भी शामिल रहे हैं। श्रीसंत ने भारत की ओर से 27 टेस्ट, 53 एकदिवसीय और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय में भाग लिया है। टेस्ट मैचों में श्रीसंत के नाम 37.59 की औसत से 87 विकेट दर्ज हैं। वहीं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में श्रीसंत ने 75 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में सात विकेट लिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.