'श्रीकांत' ने छठे दिन भी करोड़ में की कमाई, 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' का ये है हाल

Updated on 16-05-2024 12:51 PM
राजकुमार राव की 'श्रीकांत' बॉक्‍स ऑफिस पर बारिश की हल्‍की फुहार बनकर आई है। एक ओर जहां ईद पर रिलीज 'मैदान' और 'बड़े मियां छोटे मियां' जैसी बड़ी फिल्‍में भी बुरी तरह पिट गईं, वहीं दृष्‍ट‍ि बाध‍ित श्रीकांत बोला की यह बायोपिक दर्शकों को रिझाने में कामयाब हुई है। फिल्‍म धीमी गति से ही सही, लेकिन कमाई कर रही है और अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। छह दिनों में इस फिल्‍म ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 16.45 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। हालांकि, इसे हॉलीवुड फिल्‍म 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' से भी कड़ी टक्‍कर मिल रही है।
तुषार हीरानंदानी के डायरेक्‍शन में बनी 'श्रीकांत' के शोज में बुधवार को भी औसतन 11% सीटों पर दर्शक नजर आए हैं। जबकि रात के शोज में यह संख्‍या बढ़कर 14% तक गई है। दूसरी ओर, 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' देखने पहुंच रहे दर्शकों की संख्‍या 'श्रीकांत' से थोड़ी कम (9.07%) है, लेकिन यह फिल्‍म कमाई अध‍िक कर रही है। इसकी वजह यह है कि ये फिल्‍म IMAX और 4DX वर्जन में भी रिलीज हुई है, जहां टिकटों की कीमत अध‍िक है।

40 करोड़ के बजट में बनी है 'श्रीकांत'

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को रिलीज के छठे दिन 'श्रीकांत' ने 1.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले इसने 1.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब छह दिनों में 16.45 करोड़ तक पहुंच गया है। फिल्‍म का बजट 40 करोड़ रुपये है, इसलिए यदि यह इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रहती है और वीकेंड पर जोर लगाती है तो अपने तीसरे वीकेंड तक बजट से आगे निकलकर मुनाफा कमाने लगेगी।

'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' का कलेक्‍शन

दूसरी ओर, 'प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' फ्रेंचाइजी की 'किंगडम ऑफ द प्‍लैनेट ऑफ द एप्‍स' ने छठे दिन भारत में 1.80 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। इस फिल्‍म ने छह दिनों में कुल 17.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि वर्ल्‍डवाइड यह फिल्‍म 1200 करोड़ के ग्रॉस कलेक्‍शन के आंकड़े को पार कर चुकी है।

शुक्रवार को रिलीज हो रही श्रेयस तलपड़े की 'कर्तम भुगतम'

'शैतान' की सक्‍सेस के बाद से ही बॉक्‍स ऑफिस का हाल बुरा है। दो महीने से किस भी फिल्‍म ने बंपर कमाई नहीं की है। हां, इस बीच छोटे बजट की फिल्‍मों ने जरूर मुनाफा कमाकर हिट का टैग ले लिया है, लेकिन छप्‍परफाड़ कमाई का इंतजार लंबा होता जा रहा है। आगामी शुक्रवार, 17 मई को भी सिर्फ एक फिल्‍म 'कर्म भुगतम' रिलीज हो रही है। यह श्रेयस तलपड़े की फिल्‍म है, जिससे बहुत ज्‍यादा कमाई की उम्‍मीद नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.