सुभाष घई की क्लास में स्टारकिड्स की एक्टिंग पास, बताया कैसी है जोया अख्तर की फिल्म

Updated on 06-12-2023 02:52 PM
सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की 'द आर्चीज' ओटीटी पर 7 दिसंबर को दस्तक दे रही है। इससे पहले जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म का फर्स्ट रिव्यू सामने आ गया है, जिसमें फिल्म को लेकर बताया गया है कि ये फिल्म कैसी है। ये रिव्यू किसी और ने नहीं बल्कि मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई ने किया है।

'खलनायक', 'ताल', 'परदेस' से लेकर 'राम लखन' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन करने वाले सुभाष घई ने 'द आर्चीज' को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे जोया अख्तर बहुत पसंद हैं। उन्होंने बहुत ही प्यारी सी फिल्म के साथ सरप्राइज किया है। मैंने 'द आर्चीज' के प्रीमियर में फिल्म देखी। इसे म्यूजिक के साथ साथ खूबसूरती के साथ बनाया गया है। स्टारकिड्स की परफॉर्मेंस भी लाजवाब है। ये नया टैलेंट काफी शानादर है। सभी को शुभकामनाएं।'

कब और कहां देखें 'द आर्चीज'

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नातिन अगस्त्य नंदा की फिल्म 'द आर्चीज' थिएटर में नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज हो रही है। दर्शक इसे 7 दिसंबर 2023 से नेटफ्लिक्स से देख सकते हैं जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

'द आर्चीज' का प्रीमियर

मंगलवार की रात 'द आर्चीज' की स्पेशल स्क्रीनिंग थी। जहां बॉलीवुड के कई परिवार साथ में पहुंचे। शाहरुख खान का खानदान हो या बच्चन फैमिली या फिर पांडे परिवार। सभी ने रेड कार्पेट पर पोज दिए। जया बच्चन, ऐश्वर्या राय, अमिताभ बच्चन, श्वेता नंदा, निखिल नंदा, नव्या नवेली साथ में नजर आए तो जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, ऋतिक रोशन, अलीजेह से लेकर शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन खान और तमाम सितारे पहुंचे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.