ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद गमगीन हुए स्टार्स, सलमान से Jr NTR तक ने जताया दुख

Updated on 03-06-2023 08:07 PM
ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनें आपस में टकरा गईं, जिसकी वजह से भीषण हादसा हो गया। इस ट्रेन एक्सीडेंट में अब तक 238 लोगों की जान जाने की खबर है और करीब 900 लोग घायल हुए हैं। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। फिल्मी हस्तियां भी गमगीन हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रही हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी सहित कई हस्तियों ने पोस्ट शेयर किया है।

सलमान खान ने जताया दुख
सलमान खान ने ट्वीट किया, 'दुर्घटना के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ, भगवान मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें, इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से घायलों और परिवारों को रक्षा और शक्ति प्रदान करें।'

किरण खेर ने घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन किरण खेर ने लिखा, 'ओडिशा के बालासोर में हुए विनाशकारी ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर दुख हुआ। मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

जूनियर एनटीआर ने किया ट्वीट
जूनियर एनटीआर ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, 'दुखद रेल दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना। मेरे विचार इस विनाशकारी घटना से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के साथ हैं। इस कठिन समय में उनके आपपास शक्ति और समर्थन रहे।'
विवेक अग्निहोत्री ने पूछा सवाल
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने इस हादसे को शर्मनाक बताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, 'दुखद और बेहद शर्मनाक। इस समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।'

भयावह मंजर देख दहला अक्षय का दिल
'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर ने इस हादसे को शर्मनाक बताया। उन्होंने सवाल पूछते हुए ट्वीट किया, 'दुखद और बेहद शर्मनाक। इस समय में 3 ट्रेनें कैसे शामिल हो सकती हैं? कौन जवाबदेह है? सभी परिवारों के लिए प्रार्थना। शांति।'
सनी देओल ने भी जताया दुख
एक्ट्रेस करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर हेल्पलाइन नंबर्स की लिस्ट शेयर की है। वहीं, वरुण धवन ने हादसे की फोटो शेयर कर दुख जताया है। सनी देओल ने ट्वीट किया, 'ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है और मैं ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। 
चिरंजीवी ने की खास अपील
साउथ के फेमस एक्टर चिरंजीवी ने लिखा, 'ओडिशा में दुखद कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना और जनहानि से पूरी तरह से स्तब्ध! मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों के लिए बहुत दुखी है। मैं समझता हूं कि जीवन बचाने के लिए ब्लड यूनिट की तत्काल मांग है। आस-पास के क्षेत्रों में हमारे सभी फैंस और नेक लोगों से अपील करता हूं कि वे जीवन रक्षक ब्लड यूनिट को दान करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें। #बालासोर ट्रेन हादसा'

सोनू सूद ने दिल टूटने वाले इमोजी के साथ हादसे की फोटो शेयर की है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.