स्टोक्स बने इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान

Updated on 29-04-2022 08:26 PM

नई दिल्ली ऑलराउंडर बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम के नये कप्तान बने हैं। इंग्लैंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने स्टोक्स को टेस्ट टीम का कप्तान बनाये जाने की आधिकारिक घोषणा की है। इससे पहले जो रुट ने एशेज सीरीज और वेस्टइंडीज दौरे में मिली हार के बाद कप्तानी छोड़ दी थी।

 रूट की कप्तानी में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था , इसके बाद से ही उनपर कप्तानी छोड़ने का दबाव था।

 

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में अभी टीम अंक तालिका में सबसे नीचे है। अपने पिछले 17 टेस्ट मैच में से उसे केवल एक में ही जीत मिली हैं , ऐसे में कप्तान के तौर परस्टोक्स की राह आसान नहीं रहेगी। ईसीबी के नये प्रबंध निदेशक रॉब केई को उम्मीद है कि रटोक्स की कप्तानी में टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।

रॉब ने कहा, ‘वह उस मानसिकता का प्रतीक है जिसे हम लाल गेंद के क्रिकेट के अगले युग में इस टीम के साथ आगे ले जाना चाहते हैं। मुझे खुशी है कि उसने इस पेशकश को स्वीकार किया और वह अतिरिक्त जिम्मेदारी और सम्मान के लिए तैयार है। वह इस अवसर का लाभ लेने का अधिकारी है।स्टोक्स भारत के खिलाफ आगामी जुलाई में एकमात्र टेस्ट मैच में टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह वही टेस्ट है जो पिछले साल भारतीय टीम कोरोना संक्रमण के कारण नहीं खेल पायी थी।

स्टोक्स इंग्लैंड के लिए किसी भी प्रारुप में एक मैच विजेता खिलाड़ी माने जाते हैं। वहीं रूट पांच साल कप्तान रहे हैं। रूट इंग्लैंड के सबसे सफलतम टेस्ट कप्तान हैं। रूट की कप्तानी में टीम ने 64 टेस्ट मैचों में से 27 में जीत दर्ज की। वहीं 26 मुकाबलों में उसे हार मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.