स्टोक्स बनेंगे इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान

Updated on 28-04-2022 07:42 PM

लंदन बेन स्टोक्स इंग्लैंड के नये टेस्ट कप्तान बनने जा रही हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के नए डायरेक्टर रॉब की ने एक बैठक के बाद स्टोक्स के नाम को मंजूरी दी दी है। स्टोक्स को जो रुट जगह कप्तान बनाया जा रहा है। रुट ने एशेज और वेस्ट इंडीज सीरीज में मिली करारी हार के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।

स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की एक बार फिर टीम में वापसी तय है। एशेज सीरीज में इन दोनों को खेलने के कम अवसर मिले थे। इसके बाद वेस्टइंडीज दौरे में भी दोनों को टीम से बाहर कर दिया गया था।

स्टोक्स को हालांकि अभी तक टेस्ट में कप्तानी करने का अनुभव नहीं है। रूट की कप्तानी में अधिकांश समय वह उप-कप्तान रहे हैं। पिछले साल पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज में स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। तब टीम के अधिकांश खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव होने के कारण फिट नहीं थे।

स्टोक्स अभी घुटने की चोट से उबर रहे हैं पर उनके जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिट होने की संभाना है। एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिस सिल्वरवुड की जगह गैरी कर्स्टन को टीम का नया कोच बनाया जाना तय है हालांकि इस रेस में साइमन कैटिच भी शामिल हैं। ईसीबी ने टेस्ट और सीमित दोनों के कोच के लिए अलग-अलग आवेदन निकाले हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.