'स्त्री 2' ने 24वें दिन लगाई तगड़ी छलांग और कमा डाले इतने करोड़ रुपये, अब 'जवान' से बस चंद कदम दूर

Updated on 08-09-2024 03:51 PM
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री 2' को बॉक्स ऑफिस पर 24 दिन पूरे हो चुके हैं, और इसका जलवा अब भी जारी है। मात्र 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने जहां 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं 24वें दिन एक शानदार रिकॉर्ड भी बना दिया। 'स्त्री 2' अब चौथी सबसे ज्यादा कमाई (नेट कलेक्शन) करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि 'स्त्री 2' इतनी बंपर कमाई करेगी और बड़ी-बड़ी फिल्मों को धोबी पछाड़ देगी। 'स्त्री 2' की रिलीज को एक महीना होने वाला है और अब भी यह करोड़ों में कमाई कर रही है, जबकि कई बड़े बजट की फिल्में पिछले कुछ वक्त में एक हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाईं। 'स्त्री 2' की कमाई 24वें दिन 88% बढ़ी और सबको हैरत में डाल दिया है।

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्त्री 2' ने 24वें दिन 88% की बढ़त के साथ 8.5 करोड़ रुपये कमाए। जबकि 23वें दिन यह सिर्फ 4.5 करोड़ ही कमा सकी थी। अब देशभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 516.25 करोड़ रुपये हो गया है।

राजेश खन्ना ने मौत से कुछ घंटे पहले बदल डाली थी वसीयत, डिंपल कपाड़िया नहीं, इनके नाम कर गए अरबों की संपत्ति

'जवान' से 50 करोड़ दूर 'स्त्री 2', क्या दे पाएगी मात?


उधर, 'स्त्री 2' अब सबसे ज्यादा नेट कमाई करने वाली अब तक की हिंदी फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंच गई है। पहले नंबर पर शाहरुख खान की 'जवान', दूसरे नंबर पर सनी देओल की 'गदर 2' और तीसरे नंबर पर फिर शाहरुख की 'पठान' है। 'बॉक्स ऑफिस इंडिया' के मुताबिक, 'जवान' तक पहुंचने के लिए इसे अभी 50 करोड़ रुपये की और जरूरत है। हालांकि, चौथे हफ्ते से इतनी कमाई जुटाना 'स्त्री 2' के लिए आसान नहीं होगा। 'जवान' हिंदी की एकमात्र फिल्म है, जो तीसरे हफ्ते के बाद 50 करोड़ की कमाई कर पाई थी।

'स्त्री 2' ने इन फिल्मों को पछाड़ा


अमर कौशिक की 'स्त्री 2' अभी तक जिन फिल्मों को पछाड़ चुकी है, वो हैं- 'पीके', 'एनिमल', 'बाहुबली', 'दंगल', 'टाइगर जिंदा है', 'बजरंगी भाईजान', 'संजू', 'सुल्तान', 'वॉर', 'पद्मावत', 'कबीर सिंह' और 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर'।

'स्त्री 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन


अब देशभर में 'स्त्री 2' का नेट कलेक्शन 516.25 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 616.25 करोड़ है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो इसने 24 दिन में 737.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। शनिवार, 7 सितंबर को फिल्म की ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 24.27% रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.