सीएम योगी का सख्त रुख त्योहारों में अराजकता फैलाने वालों पर करें कार्रवाई

Updated on 12-10-2021 07:21 PM

नई दिल्ली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पर्वों त्योहारों की आड़ में अराजकता अव्यवस्था फैलाने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पर्वों एवं त्योहारों पर होने वाले आयोजनों के संबंध में धर्मगुरुओं के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद स्थापित किया जाए। पूजा-पंडालों रामलीला मंचन के आसपास साफ-सफाई सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। विसर्जन मार्ग सहित अन्य सड़कें गड्ढामुक्त रहें। वह सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, बारावफात दीपावली आदि के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजनों के दौरान महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के संबंध में पहले से तैयारी कर ली जाए। नदियों के प्रदूषण को नियंत्रित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए धान की खरीद पश्चिमी यूपी में शुरू हो गई है। कमिश्नर डीएम के स्तर पर धान क्रय केंद्रों की समीक्षा की जाए। विगत वर्ष की संख्या से अधिक क्रय केंद्र खोले जाएं और इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर लिया जाए।

खरीद के लिए धनराशि की व्यवस्था कर दी गई है। बिचौलियों आढ़तियों पर अंकुश लगाया जाए। किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगे। पराली को निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में पहुंचाने से चारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी और प्रदूषण पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गो-आश्रय स्थल में चारे, भूसे पेयजल की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि दालों तथा खाद्य तेलों की कालाबाजारी जमाखोरी पर अंकुश लगाया जाए।

मूल्य वृद्धि पर भी नियंत्रण हो। पर्वों एवं त्योहारों के दौरान मिठाई खाद्य सामग्री आदि में मिलावट सहित कालाबाजारी जमाखोरी की स्थिति में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी डीजीपी मुकुल गोयल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.