खालिस्‍तानियों के मुंह पर जोरदार तमाचा, लंदन में भारतीय उच्‍चायुक्‍त पर लहराया विशाल तिरंगा, देखिए वीडियो

Updated on 20-03-2023 07:02 PM
लंदन: रविवार को लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग में खालिस्‍तानियों के समर्थकों ने जमकर उत्‍पात मचाया। यहां पर तोड़फोड़ की गई और तिरंगे को निकालकर फेंक दिया गया। अब इन्‍हीं खालिस्‍तानियों के मुंह पर विशाल तिरंगा लहराकर करार तमाचा मारा गया है। जो वीडियोज रविवार को आए वह काफी डराने वाले हैं। इनमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे तिरंगे को निकालकर खालिस्‍तानी उसी जगह पर अपना झंडा लगा रहे हैं। भारत में ब्रिटिश राजनयिक के सामने इस घटना को लेकर विरोध दर्ज कराया गया है। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि भारत की तरफ से कहा गया है कि यह पूरा मामला सुरक्षा में चूक का था।

सुनक सरकार से एक्‍शन की मांग
भारत ने ब्रिटेन के राजनयिक से दो टूक कहा कि रविवार को जो कुछ हुआ है वह सीधे तौर पर विएना संधि का उल्‍लंघन है। रात 10:30 मिनट पर ही ब्रिटेन के राजनयिक को तलब किया गया था। उन्‍हें यह बता दिया गया कि भारत सुरक्षा में चूक की इस तरह की घटनाओं का हरगिज स्‍वीकार नहीं करेगा। भारत का मानना है कि यह घटना यूके स्थित भारतीय उच्‍चायोग और यहां काम करने वाले अधिकारियों की सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। साथ ही यूके की सुनक सरकार से इस पर तुरंत एक्‍शन लेने की मांग की गई है।
खालिस्‍तानियों के आगे नहीं टेकेंगे घुटने
भारत ने कहा है कि जो लोग इस घटना में शामिल हैं, उन्‍हें गिरफ्तार किया जाए और उन्‍हें सजा दी जाए। साथ ही दोबारा ऐसी घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के सख्‍त उपाय किए जाएं। भारत में ब्रिटेन के राजदूत एलेक्‍स एलिस ने इस घटना के सामने आते ही इसकी कड़ी निंदा की। उन्‍होंने कहा कि इस तरह की वारदात को बिल्‍कुल भी स्‍वीकार नहीं किया जाएगा।
उच्‍चायोग के बाहर बिल्‍कुल भी सुरक्षा नहीं थी और इस वजह से ही ये खालिस्‍तानी उच्‍चायोग के अंदर दाखिल होने में सफल हो पाए हैं। लेकिन इस नए घटनाक्रम का वीडियो भारत की तरफ से खालिस्‍तानियों और इनके समर्थकों के लिए करारा जवाब माना जा रहा है। इसके साथ ही भारत की तरफ से यह स्‍पष्‍ट कर दिया गया है कि किसी भी सूरत में इन खालिस्‍तानियों के आगे घुटने नहीं टेके जाएंगे।

साल 2019 में भी हुआ ऐसा
यह पहला मौका नहीं है जब लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग में इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो। इससे पहले साल 2019 में पाकिस्‍तान के कुछ नागरिकों ने उच्‍चायोग की खिड़की को तोड़ा दिया था। भारतकी तरफ से पहले भी इस तरह की घटनाओं पर यूके की सरकार से कार्रवाई की मांग की गई है। भारत हमेशा खालिस्‍तान समर्थकों के खिलाफ कदम उठाने की मांग करता आया है। भारत का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ अंतरराष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन हैं बल्कि सुरक्षा भी का गंभीर मसला हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.