'इंडियन आइडल - सीज़न 13' में शत्रुघ्न सिन्हा ने बिदिप्ता चक्रवर्ती से कहा, "सुभाष घई, जो मेरे भाई की तरह हैं

Updated on 21-01-2023 10:03 PM

भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के प्रतिष्ठित सिंगिंग-रियलिटी शो, 'इंडियन आइडल - सीजन 13' में इस रविवार रात 8 बजेबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा की मौजूदगी में 'शादी स्पेशलएपिसोड सेलिब्रेट किया जाएगाजिसमें उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी शामिल होंगी। इस मौके पर टॉप 8 कंटेस्टेंट्स न सिर्फ शानदार परफॉर्मेंस देंगे बल्कि पुरानी यादों का जादू भी जगा देंगे। कोलकाता की कंटेस्टेंट बिदिप्ता चक्रवर्ती 2001 की फिल्म 'कभी खुशी कभी गमके सदाबहार गाने, 'बोले चूड़ियांपर एक जोरदार परफॉर्मेंस देंगी। उनकी बेमिसाल सिंगिंग पर फिदा होकर सेट पर मौजूद सभी लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

इतना ही नहींएक दिलचस्प मोड़ मेंजज हिमेश रेशमिया ने बिदिप्ता को मशहूर कहावत, 'लड्डू शादी का तो यारो ऐसा हैजो खाए पछताएजो ना खाए पछताएपर चंद लाइनें गाने को कहा। इसके बाद बिदिप्ता बड़ी खूबसूरती से इसे गाती हैं। हिमेश रेशमिया इस गाने को और भी दिलचस्प बनाते हुए अपनी लाइनें जोड़ते हैं। ऐसे में विशाल ददलानी और होस्ट आदित्य नारायण भी पीछे नहीं रहतेऔर इसमें अपनी भी कुछ लाइनें जोड़कर इस पल को बड़ा मजेदार बना देते हैं।

बिदिप्ता की परफॉर्मेंस से प्रभावित होकरजज विशाल ददलानी ने कहा, "जिस तरह से आपने इसे गाया और एक्सप्रेस किया ... आपको यह समझना होगा कि आज के दौर और युग में कलाकार अपने चेहरे और आवाज से जाने जाते हैं। वो अब बैकग्राउंड में नहीं रहते। अब जब आप मंच पर आती हैंतो दर्शक 'बिदिप्ताको देखना चाहते हैं। मुझे लगता है कि आप बड़ी सटीकता के साथ उस स्तर पर पहुंच गई हैं। इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! ग्रेट जॉब!"

विशाल ददलानी की बात पर सहमति जताते हुए शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ''विशाल ने जो कहाउससे मैं पूरी तरह सहमत हूं। कई दिनों के बाद और खास तौर पर इस शो में न्यूकमर्स के साथ मैंने देखा है कि जब कंटेस्टेंट्स गाते हैंतो कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो वाकई सबसे अलग होती हैं। आपके गाने में स्थिरता और स्पष्टता हैऔर मुद्राएं बड़ी सरल हैं। इन तीन एलिमेंट्स के साथऔर मेरे अनुभव को जोड़कर मैं बताना चाहूंगा कि आपने बड़ी खूबसूरत प्रस्तुति दी है। ऐसे पुराने गाने को नए टच के साथ गाने से यह पुराना गाना भी अपने आप में नया हो गया! मैंने अपने दोस्तों को भी आपकी तारीफ करते सुना है और उनमें से एक मेरे फैमिली फ्रेंड सुभाष घई भी हैंजो इस शो में गेस्ट भी थे और जो मेरे भाई की तरह हैं। आपके बारे में कहने के लिए उनके पास कुछ बेहतरीन शब्द थे।

 इंडियन आइडल सीज़न 13,  रविवार रात बजेसिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.