सुधा मूर्ति अब सुनाएंगी कहानियां, बच्चों के लिए ला रही हैं एनिमेशन वेब शो, जानिए कब और कहां देख सकेंगे

Updated on 27-10-2023 02:38 PM
'इंफोसिस' के फाउंडर नारायण मूर्ति की बीवी सुधा मूर्ति एक जानी-मानी राइटर हैं। उन्होंने कई सारी किताबें लिखी हैं। खासतौर से बच्चों के लिए। उनकी कहानियां बच्चों को मोटिवेट करती हैं, सिखाती हैं। अब वो अपनी मजेदार कहानियों को एक नया रूप देने जा रही हैं। उनकी किताबों के किरदार अब दिखने वाले हैं। एनिमेशन के रूप में। उनके इस नए शो का नाम है 'स्टोरी टाइम विद सुधा अम्मा'। उनके बेटे रोहन मूर्ति ने इस शो के बारे में डिटेल्स शेयर की हैं।

Story Time with Sudha Amma शो 31 अक्टूबर 2023 को 'कथा' (यूट्यूब चैनल) पर लॉन्च होगा। ये एनिमेटेड सीरीज 6 भाषाओं हिंदी, इंग्लिश, मराठी, कन्नड़, तेलुगू और तमिल में अवेलेबल होगी। इस सीरीज की कहानियां, सुधा जी की कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली बच्चों की किताबों में से हैं। उनके बेटे ने बताया कि ये सीरीज बच्चों के लिए हर जगह मौजूद होगी। इसके लिए कहीं पैसे नहीं खर्च करने होंगे।

सुधा मूर्ति के किरदार अब देख सकेंगे बच्चे

Sudha Murty शो के प्रोमो वीडियो में कह रही हैं, 'ये सभी कैरेक्टर्स जो मैंने आपके लिए लिखे हैं, वे मेरे दिमाग में आते हैं, वे मुझसे बात करते हैं। उनमें से कुछ शरारती हैं, कुछ बहुत बहादुर हैं और कुछ डरे हुए हैं। मैंने उनकी कंपनी को इंजॉय किया, आपने नहीं क्योंकि वे एनिमेटेड नहीं हैं। मैं उन्हें जीवंत करके आपको दिखाना चाहती हूं कि वे किस रंग की पोशाक पहनते हैं, वे कितने शरारती हैं, वे कितने बहादुर हैं।'

सुधा की किताब पर बना है टीवी सीरियल
सुधा मूर्ति को कन्नड़ और अंग्रेजी साहित्य में उनके योगदान के लिए भी जाना जाता है। उनका 'डॉलर बहू' नॉवेल कन्नड़ भाषा में लिखा गया था और बाद में इसे इंग्लिश में भी ट्रांसलेट किया गया था। इसे साल 2001 में टीवी सीरियल के रूप में दिखाया गया। सुधा मूर्तो को साहित्य के लिए आरके नारायण अवॉर्ड और साल 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

सुधा मूर्ति ने लिखी हैं ये किताबें

सुधा मूर्ति ने तमाम किताबें लिखी हैं। 'द ओल्ड मैन एंड हिज गॉड' (2006), 'जेंटली फॉल्स द बकुला' (2008), 'द बर्ड विद गोल्डन विंग्स' (2009), 'द डे आई स्टॉप्ड ड्रिंकिंग मिल्क' (2012), 'ग्रैंडमाज़ बैग ऑफ कहानियां' (2012), 'हाउस ऑफ कार्ड्स' (2013), 'द मैजिक ड्रम एंड अदर फेवरेट स्टोरीज' (2013), 'द मदर आई नेवर न्यू' (2014), 'समथिंग हैपन्ड ऑन द वे टू हेवन्स' (2014), 'द मैजिक ऑफ द लॉस्ट टेम्पल' ( 2015), 'द सर्पेंट्स रिवेंज' (2016), 'थ्री थाउजेंड स्टिचेज' (2017), 'द मैन फ्रॉम द एग' (2017), 'हियर, देयर, एवरीव्हेयर' (2018), 'द अपसाइड डाउन किंग' (2018), 'हाउ द सी बिकेम साल्टी' (2019) ), 'द डॉटर फ्रॉम ए विशिंग ट्री' (2019), 'ग्रैंडपेरेंट्स बैग ऑफ़ स्टोरीज़' (2020)।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.