रकुल प्रीत को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन:ED ने 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Updated on 17-12-2022 06:07 PM

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने समन भेजा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो अलग-अलग मामलों में रकुल को समन भेजा गया है। ED के अधिकारियों का कहना है कि ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रकुल को तलब किया गया है। उन्हें 19 दिसंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रकुल प्रीत को पिछले साल सितंबर में भी समन भेजा गया था। बता दें कि यह मामला पांच साल पुराना है। ईडी इस मामले की जांच कर रही है और इस दौरान टॉलीवुड से जुड़े कई एक्टर्स से पूछताछ भी कर रही है।

2017 का है मामला

बता दें कि यह ड्रग्स केस से जुड़ा मामला साल 2017 में उस वक्त चर्चा में आया जब कस्टम के अधिकारियों ने म्यूजिशियन कैल्विन (Calvin Mascarenhas) और दो अन्य लोगों से 30 लाख रुपए के ड्रग्स को जब्त किया था। इस मामले में टॉलीवुड इंड्स्ट्री से रवि तेजा, चार्मी कौर, नवदीप, मुमैथ खान, तनिष, नंदू, तरुण और बाहुबली फेम राणा दग्गुबाती को पहले ही ईडी ने तलब किया था।

सबूत मिलने तक होगी पूछताछ

मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा- 'तेलंगाना एक्साइज एंड प्रोहिबिशन डिपार्टमेंट में 12 मामले दर्ज हुए है और 11 चार्जशीट दायर हुई हैं। इस चार्जशीट में 8 लोगों के नाम हैं जो ड्रग तस्करी करते हैं। इनमें से अधिकतर लोअर लेवल के ड्रग तस्कर हैं। हमने गवाह के तौर पर एक्साइज ऑफिशियल्स को बुलाया है।

जब तक हमें सबूत नहीं मिल जाते तब तक टॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटीज को गवाह माना जाएगा। जांच में नाम आने वाले सभी सेलिब्रिटिज को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।'

रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में भी रकुल का नाम सामने आया था

रकुल प्रीत सिंह को सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ के लिए बुलाया गया था। दरअसल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया था। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने 20 पन्नों का बयान दिया था।

अपने बयान में रिया ने 25 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम लिया है। इसमें रकुल प्रीत सिंह का नाम भी शामिल था। हालांकि पूछताछ के दौरान रकुल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया था।

साउथ फिल्मों से करियर की शुरुआत की

रकुल प्रीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्होंने तेलुगु फिल्म केरतम और तमिल फिल्म ठदाईयारा थाक्का से डेब्यू किया, इसके बाद वह वेंकटद्री एक्सप्रेस, करेंट थीगा, रफ, किक 2, ध्रुवा, स्पाइडर जैसी फिल्मों में नजर आईं। साउथ में नाम कमाने के बाद रकुल ने 2014 में बॉलीवुड में कदम रखा।

फिल्म यारियां उनकी डेब्यू फिल्म थी जो कि फ्लॉप साबित हुई। इसके चार साल बाद उन्हें अय्यारी में देखा गया था। 2019 में दे दे प्यार दे, मरजावां में भी देखा गया था। वहीं, 2020 में उनकी फिल्म शिमला मिर्च रिलीज हुई थी। 2022 में अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म रनवे 34 रिलीज हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.