रजनीकांत की 'जेलर' के आगे सनी देओल के छूटे पसीने, क्‍या 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'गदर 2'?

Updated on 09-08-2023 03:18 PM
सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' की रिलीज को सिर्फ दो दिन बचे हैं। शुक्रवार, 11 अगस्‍त को ये दोनों फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। खासकर एडवांस बुकिंग का हाल देखकर यही लग रहा है कि ओपनिंग डे पर एक बार फिर 'गदर' मचने वाला है। लेकिन क्‍या 'गदर 2' ओपनिंग डे पर शाहरुख खान की 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी? या एक दिन पहले 10 अगस्‍त को रिलीज हो रही रजनीकांत की 'जेलर' से यह पीछे रह जाएगी? इन सब के बीच अक्षय कुमार की 'OMG 2' का क्‍या होगा? अगर आपके मन भी यही सवाल घुमड़ रहे हैं, तो आइए जरा एडवांस बुकिंग के आंकाड़ों का हाल देखते हैं और समझते हैं कि बॉक्‍स ऑफिस पर दो दिन बाद क्‍या-कुछ होने वाला है।

Jailer Advance Booking: सुपरस्‍टार रजनीकांत की 'जेलर' गुरुवार, 10 अगस्‍त 2023 को रिलीज हो रही है। यह पैन इंडिया फिल्‍म नहीं है और सिर्फ तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही है। थलाइवा की फैन फॉलोइंग और उनको लेकर क्रेज से हम सभी वाकिफ हैं। आलम यह है कि चेन्‍नई और बेंगलुरु के कई दफ्तरों में फिल्‍म की रिलीज को देखते हुए छुट्टी की घोषणा हो गई है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो sacnilk के मुताबिक, मंगलवार रात तक फिल्‍म के 5,99,885 टिकटों की बिक्री हो चुकी है। इस तरह फिल्‍म ने रिलीज से पहले ही 12.83 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। जबकि अभी बुधवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। जिस तरह से पर्दे पर 'जेलर' को देखने के लिए दर्शक बेताब हैं, अंदाजा यही है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म 38-45 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

'गदर 2' के करीब 3 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग

Gadar 2 Advance Booking: एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में रजनीकांत की 'जेलर' इस वक्‍त सबसे आगे है। sacnilk के मुताबिक, सनी देओल की 'गदर 2' के लिए मंगलवार रात तक 2,81,089 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है। इनमें सिंगल स्‍क्रीन से लेकर मल्‍टीप्‍लेक्‍स तक में हुई टिकटों की बिक्री शामिल है। 'गदर 2' ने इस तरह मंगलवार रात तक एडवांस बुकिंग से 7.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। जबकि अभी बुधवार और गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग होनी है। इसमें कोई दोराई नहीं है कि 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग की रफ्तार बहुत तेज है। लेकिन यह भी सच है कि यह ओपनिंग डे पर 'जेलर' से पीछे रह सकती है। जहां तक कमाई की बात है, तो 'गदर 2' पहले दिन 35-40 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करती हुई नजर आ रही है।

रेस में सबसे पीछे 'OMG 2', अभी तक बिके हैं 36 हजार टिकट

OMG 2 Advace Booking: एडवांस बुकिंग की इस रेस में सबसे पीछे अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' है। मंगलवार रात तक फिल्‍म के 36,302 टिकटों की बिक्री हुई है और इसने 1.13 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्‍म को शुक्रवार को ऑन-स्‍पॉट बुकिंग का भी फायदा मिलेगा, क्‍योंकि पहले भी उनकी फिल्‍मों को लेकर यही ट्रेंड देखने को मिला है। सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिलने में हुई देरी के कारण 'ओएमजी 2' को यहां नुकसान उठाना पड़ा है। लेकिन ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म दहाई अंकों में कमाई जरूर कर लेगी। 'ओएमजी 2' पहले दिन 10-15 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करती हुई दिख रही है।

'आद‍िपुरुष' ने ओपनिंग डे पर कमाए थे 86.75 करोड़ रुपये

Adipurush Day 1 Record: साल 2023 में अब तक रिलीज हुई फिल्‍मों में ओपनिंग डे पर सबसे तगड़ी कमाई का रिकॉर्ड प्रभास की 'आदिपुरुष' के नाम है। ओम राउत के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही बुरी तरह पिट गई, लेकिन ओपनिंग डे पर इस फिल्‍म ने सभी 5 भाषाओं में 86.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। सिर्फ हिंदी वर्जन में 'आदिपुरुष' ने पहले दिन 37.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। जबकि एडवांस बुकिंग में इस फिल्‍म ने 10 लाख टिकटों से अध‍िक की ब‍िक्री की थी।

'पठान' ने ओपनिंग डे पर किया था 57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन

Pathaan Day 1 Box Office Record: ओपनिंग डे पर साल की दूसरी सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली फिल्‍म शाहरुख खान की 'पठान' है, जिसने हिंदी, तमिल और तेलुगू मिलाकर पहले दिन 57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि यह हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्‍म भी है। हिंदी वर्जन से पहले दिन 'पठान' की 55 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। 'पठान' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से ही 32.01 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन कर लिया था। शाहरुख की इस फिल्‍म के लिए 10,81,091 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी।

क्‍या 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'गदर 2'?

Pathaan Vs Gadar 2 Day 1: बंपर एडवांस बुकिंग और 'गदर 2' के क्रेज को लेकर फिलहाल यही दिख रहा है कि यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर 'पठान' की कमाई से पीछे रहने वाली है। यदि हिंदी वर्जन में कमाई के आंकड़े पर भी नजर डालें तो 'पठान' ने 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया था, जबकि 'गदर 2' 35-40 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करती हुई ही दिख रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.