सनी देओल की 'गदर' के नाम है एक वर्ल्ड रिकॉर्ड, 22 साल में शाहरुख और सलमान भी नहीं दे पाए मात

Updated on 26-07-2023 04:33 PM
साल 2001 में अनिल शर्मा की डायरेक्टेड एक फिल्म आई थी। इसका नाम था 'गदर: एक प्रेम कथा।' इसने सिल्वर स्क्रीन पर ऐसा तहलका मचाया था कि आज भी लोगों के कानों में इसके गाने, कहानी और किरदारों के डायलॉग्स गूंज रहे हैं। वाकई इस फिल्म का बोलबाला आज भी है। इसकी ही पॉपुलैरिटी को देखते हुए मेकर्स ने इसका पार्ट 2 बनाया, जो 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगा। हालांकि उसमें अब चंद दिन ही बाकी हैं। लेकिन उसके पहले हम आपको पार्ट वन के बारे में कई वाओ फैक्टर्स बताने जा रहे हैं, अपने सेग्मेंट 'वाओ वेडनेसडे' में।

Gadar: Ek Prem Katha में 'हैंडपंप उखाड़ने' वाले सीन आज भी लोगों को याद होगा। इस पर कई मीम्स भी बन चुके हैं। यहां तक कि एक बार अमीषा पटेल ने उस लोकेशन को भी दिखाया था, जिस तरह इसे फिल्माया गया था। 'बूटा सिंह' पर आधारित इस फिल्म को लोगों ने खूब सराहा था। भारत के लड़के और पाकिस्तान की लड़की के बीच हुए प्यार और शादी की कहानी ने कइयों को झकझोर कर रख दिया था।

आमिर खान और सनी देओल साथ टकराए

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर ये फिल्म आमिर खान की 'लगान' के साथ 15 जून, 2001 को रिलीज हुई थी। वैसे ये पहली फिल्म नहीं थी, जो आमिर खान की मूवी के साथ टकराई हो। इसके पहले 'घायल' और 'घातक' भी 'दिल' और 'राजा हिंदुस्तानी' के साथ पर्दे पर टकराई थी और ये सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई थीं। देखा जाए तो आमिर और सनी, दोनों ही एक-दूसरे के लिए लकी चार्म हैं।

सनी देओल की फिल्म 'गदर' का वाओ फैक्टर

सनी देओल की 'गदर' पर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक, ये दुनिया की अकेली ऐसी फिल्म है, जिसके लाख-दो लाख नहीं, बल्कि पूरे 10 करोड़ टिकट बिके थे। ये हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म में से एक है। जिसका रिकॉर्ड सलमान और शाहरुख, कोई नहीं तोड़ सका है। इतना ही नहीं, 18.5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 76.88 करोड़ रुपये भारत में तो 143 करोड़ दुनियाभर में कमाए थे। कुल मिलाकर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

'गदर' है सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म

बताया जाता है कि सनी देओल की 'गदर' को 350 स्क्रीन्स पर उतारा गया था। इसे भारत में 5.05 करोड़ लोगों ने देखा था और ये सबसे ज्यादा देखी जाने वाली मूवी बन गई थी। ये मुंबई के सरगम सिनेमा में रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म थी। जहां गोविंदा इस मूवी में तारा सिंह के लिए पहली पसंद थे। वहीं काजोल भी इस मूवी के लिए पहली चॉइस थीं। लेकिन बाद में मेकर्स ने फैसला बदल लिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.