सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 14 में भोपाल की सुरभि गीते
Updated on
19-10-2022 12:33 AM
भोपाल : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 14 में 19 अक्टूबर को हॉट सीट पर नजर आएंगी भोपाल के 27 वर्षीय सुरभि गीते, जो एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में प्रोडक्ट मैनेजर हैं। सुरभि श्री अमिताभ बच्चन के सामने यह खुलासा करेंगी कि वो कई वर्षों से बिग बी की दोस्त हैं। इतना ही नहीं, वो उनकी दोस्ती का सबूत दिखाकर होस्ट को चौंका देंगी। साल 2001 एक तस्वीर दिखाते हुए सुरभि होस्ट के साथ की 'केबीसी जूनियर्स' से जुड़ीं यादें ताजा करेंगी, जब उनकी बहन ने शो में हिस्सा लिया था और वो उनके साथ आई थीं। उस समय श्री बच्चन ने उनसे कहा था कि वो दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। बिग बी ने मजाक में उनसे यह भी पूछा था कि उनके सामने के दो दांत किसने चुरा लिए, जो असल में गायब थे। इन खूबसूरत यादों का सफर दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगा और होस्ट को भी खुश कर देगा। यह कंटेस्टेंट खुद को अगस्ता क्रिस्टी का फैन भी बताएंगी, और फिर श्री बच्चन भी उस समय का एक किस्सा बताएंगे जब उन्होंने एक स्कूल प्ले में हिस्सा लिया था। वो मंच पर जिस नाटक को प्रस्तुत करने वाले थे, उसका नाम था - 'एंड दैन देयर वेयर नन'। लेकिन बदकिस्मती से उसी दिन वो बीमार पड़ गए और उन्हें चेचक हो गया था। उनके पिता हॉस्पिटल में उनके साथ बैठे उन्हें आश्वासन दे रहे थे। बिग बी को अपने पिता की एक बात आज तक याद है कि 'मन का हो तो अच्छा होगा, ना हो तो और भी अच्छा', जिसका मतलब है कि अगर कुछ ऐसा होता है, जिससे आप सहमत ना हों तो यह मान लें कि हमेशा से ऐसा ही होने वाला था। सुरभि पॉडकास्ट्स के प्रति अपना प्यार भी ज़ाहिर करेंगी कि कैसे सफर के दौरान पॉडकास्ट्स उनके साथी होते हैं। वो बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट, 'व्हॉट द हेल नव्या' के बारे में भी बात करेंगी और बताएंगी कि वो इसके एपिसोड्स को एंजॉय करती हैं। इसके बाद वो खुद भी एक पॉडकास्ट इंटरव्यूअर बन जाएंगी, जिसमें वो अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू लेते हुए उनसे मानसिक स्वास्थ्य और कार्य एवं जीवन के बीच संतुलन जैसे कई विषयों पर बातें करेंगी। इस शो में अपना अनुभव बताते हुए सुरभि कहती हैं, "मैं अब भी यह यकीन नहीं कर पा रही हूं कि मैं 'कौन बनेगा करोड़पति - सीज़न 14' का हिस्सा बनी। जिस पल मैं हॉटसीट पर बैठी, तभी मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे सपने सच हो गए हैं। यह बड़ा खुशनुमा अनुभव था, जो मैं हमेशा याद रखूंगी। श्री बच्चन के सामने बैठकर बड़ा जोश महसूस हुआ। यह मेरे लिए सम्मान की बात थी कि मैं उनसे ऐसे विषयों पर बात कर सकी, जो युवाओं के दिल से जुड़े हुए हैं, और खास बात यह थी कि उन्होंने भी बड़ी ईमानदारी से सवालों के जवाब दिए। यदि वो भोपाल आएंगे तो मैं उन्हें शहर की कुछ सबसे अच्छी खानपान की जगह पर ले जाऊंगी और उन्हें दाल बाफले और समोसा कचोरी जैसे व्यंजनों के स्वाद का अनुभव कराऊंगी। मैं श्री बच्चन के सुझाव पर अशोक वड़ा-पाव और गजानन वड़ा-पाव के वड़ा-पाव का स्वाद भी लूंगी।"
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…