8 या 10 लाख नहीं सरकारी दामों पर होगी विकृत चेहरे की सर्जरी, एम्स भोपाल के डॉक्टर के कॉपीराइट ने किया कमाल, जानें

Updated on 15-09-2024 11:20 AM
भोपाल: विकृत चेहरे वाले मरीजों के लिए यह खबर बहुत काम की है। भोपाल के एम्स अस्पताल के डॉक्टर ने एक नई सर्जरी की तकनीक ईजाद की है जिससे चेहरे की विकृति दूर होगी। इस तकनीक को भारत सरकार ने कॉपीराइट भी दे दिया है। इससे अब मरीजों का कम खर्च में इलाज हो सकेगा और उन्हें सुंदर रूप मिल पाएगा।

भोपाल के एम्स अस्पताल के दंत चिकित्सा विभाग के डॉक्टर अंशुल राय ने यह नई तकनीक ईजाद की है। इस तकनीक से सेजाइटल स्प्लिट ओस्टियोटॉमी नाम की सर्जरी की जाती है। यह सर्जरी निचले जबड़े की होती है। इसमें निचले जबड़े को ऊपरी जबड़े से अलग करके आगे-पीछे करके जोड़ा जाता है। इससे चेहरे का आकार ठीक होता है और दांतों की बनावट भी सही होती है।

डॉक्टर के नाम 25 कॉपीराइट


डॉक्टर अंशुल राय के मुताबिक कि इस तकनीक को कॉपीराइट मिलने से विकृत चेहरे वाले मरीजों को सुंदर रूप मिल पाएगा। यह तकनीक मरीजों का आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। डॉक्टर राय के नाम पर अब तक 25 कॉपीराइट हो चुके हैं। यह उनका 17वां कॉपीराइट है।

कम खर्च में होगी सर्जरी


एम्स भोपाल प्रदेश का एकमात्र सरकारी अस्पताल है जहां बहुत कम खर्च में चेहरे की सर्जरी की जाती है। डॉक्टर अंशुल राय के अनुसार जिन लोगों के चेहरे में विकृति होती है उन लोगों का आत्मविश्वास कमजोर होता है। वह बाहर जाने से कतराते हैं। ऐसे में यह तकनीक मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होगी। अभी निजी अस्पतालों में इस सर्जरी का खर्च 8 से 10 लाख रुपये तक आता है। पर एम्स में अब यह सर्जरी बहुत कम पैसे में हो सकेगी।

लोगों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव


इस नई तकनीक से बहुत से लोगों की ज़िंदगी में सकारात्मक बदलाव आएगा। चेहरे की विकृति से परेशान लोग अब आसानी से अपना इलाज करवा सकेंगे। डॉक्टर अंशुल राय की यह खोज चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.