सुरवीन चावला और अदिति राव हैदरी का कान फिल्म फेस्टिवल में जलवा, फोटोज पर ठहर जाएंगी निगाहें
Updated on
26-05-2023 08:27 PM
कान फिल्म फेस्टिवल का कल (27 मई) को आखिरी दिन है। इससे ठीक एक दिन पहले टीवी की फेमस एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 'मदहोश' कर देने वाली फोटोज शेयर की हैं। इन्हें देख आपके दिल की धड़कनें जरूर बढ़ेंगी। सुरवीन के अलावा अदिति राव हैदरी ने भी येलो गाउन में रेड कार्पेट पर शिरकत की तो पूरी महफिल लूट ली।
सुरवीन के लुक ने लूटी महफिल
कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में सुरवीन चावला ने सीमा गुजराल का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना। उन्होंने सपोर्ट करने वाले फैंस और करीबियों को भी धन्यवाद कहा। उनके लुक ने सभी को दीवाना कर दिया है।
अदिति राव हैदरी भी कम नहीं
Aditi Rao Hydari ने एक खूबसूरत ऑफ शोल्डर सनशाइन येलो गाउन पहना हुआ है, जिसमें ग्रैंड येलो फ्रिल्स एक पंखुड़ी के आकार में एक दूसरे को ओवरलैप कर रहे हैं। अदिति ने सॉफ्ट कर्ल और फ्रेश डेवी मेकअप लुक चुना।
अदिति पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने लुटाया था प्यार
इससे पहले अदिति ने ब्लू कलर का गाउन पहना था और फ्रेंच रिवेरा की गलियों में फोटोशूट करवाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की थीं और उनके पोस्ट पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ ने कॉमेंट किया था, 'ओह माई'। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है।
इन हसीनाओं ने की शिरकत
इस बार कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में इंडियन सिलेब्स ने खूब मजमा लूटा। ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, उर्वशी रौतेला, सनी लियोनी, मृणाल ठाकुर, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर सहित कई हसीनाएं इस फेस्टिवल में नजर आईं।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…