सुशांत की बहन ने CBI से मांगा जस्टिस : बोलीं हम जानना चाहते हैं भाई के साथ क्या हुआ, एक्टर के अपार्टमेंट के बाहर भी पहुंचीं

Updated on 05-02-2024 01:17 PM

अमेरिका में रहने वाली दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति इन दिनों मुंबई में हैं। वो अपनी नई बुक ‘पेन: पेन का पोर्टल टु एनलाइटनमेंट’ के प्रमोशन के सिलसिले में इंडिया आई हैं।

इसी बीच एक इंटरव्यू में श्वेता ने CBI से सुशांत के लिए जस्टिस की मांग की है। श्वेता ने कहा कि जब तक इस केस का सच सबके सामने नहीं आ जाता तब तक किसी को भी क्लोजर नहीं मिलेगा।

CBI से कहती रहूंगी कि जल्दी रिजल्ट के साथ सामने आए: श्वेता
इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में श्वेता ने कहा- ‘हमें जानना है क्या हुआ हमारे प्यारे सुशांत के साथ। हम सबको जानना है और जब तक हम ये नहीं जान जाएंगे, हमें क्लोजर नहीं मिलेगा। हमें पता लगाना होगा और इसके लिए हमें हमेशा न्याय की गुहार लगाती रहनी होगी। हम CBI से बोलते रहेंगे कि वो इंवेस्टिगेशन करते रहें और जितनी जल्दी हो सके रिजल्ट के साथ सामने आएं।’

सुशांत के अपार्टमेंट के बाहर लगाए नारे
श्वेता ने अपनी इस इंडिया विजिट के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। एक वीडियो में वो सुशांत के अपार्टमेंट माउंट ब्लैंक के बाहर खड़ी नजर आ रही हैं। यहां उनके साथ कई लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है और सभी सुशांत के लिए इंसाफ मांगते हुए नारे लगाते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कुछ वीडियोज में बड़ी बहन रानी दी के साथ कन्याकुमारी स्थित शिव मंदिर विजिट करती भी नजर आ रही हैं।

आखिरी बार सुशांत से मिल नहीं पाई थीं श्वेता
श्वेता ने अपनी किताब पेन में भी सुशांत का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि सुशांत अपने काम में बिजी रहते थे पर उसके बावजूद भी 2014 से लेकर 2017 तक श्वेता हर साल उन्हें विजिट करने आती थीं। बदकिस्मती से 2018 और 19 में वो सुशांत को विजिट नहीं कर पाईं और 2020 में वो सुशांत से मिलने आतीं इससे पहले ही एक्टर का निधन हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.