'आर्या 3' के सेट पर सुष्‍म‍िता सेन को आया था हार्ट अटैक, ACP खान बोले- हमें कुछ पता नहीं चला!

Updated on 11-04-2023 10:24 PM
सुष्मिता सेन बीते मार्च महीने में जब हार्ट अटैक का खुलासा किया था, तब हर कोई दंग रह गया। एक्‍ट्रेस की आर्टरी में 95% ब्लॉकेज था, जिसके बाद उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई थी। अब इस बारे में सुष्‍म‍िता के को-स्‍टार विकास कुमार ने नया खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि सुष्‍म‍िता सेन को 'आर्या 3' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान सेट पर ही हार्ट अटैक आया था। विकास 'आर्या वेब सीरीज' में एसीपी युनूस खान की भूमिका के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। एक इंटरव्‍यू में विकास ने बताया कि जब सेट पर सुष्‍म‍िता सेन की तबीयत बिगड़ी त‍ब इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी, क्‍योंकि एक्‍ट्रेस ने इसके बारे में किसी को नहीं बताया।

'नेटवर्क 18' को दिए इंटरव्‍यू में Vikas Kumar ने बताया, 'वेब सीरीज की पूरी टीम को Sushmita Sen के हार्ट अटैक के बारे में सोशल मीडिया पोस्‍ट के बाद ही जानकारी हुई।' सुष्‍म‍िता ने 2 मार्च को इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर यह बताया था कि उन्‍हें Heart Attack आया है और अब वह रिकवर कर रही हैं। इंटरव्‍यू में विकास कहते हैं, 'सच तो यह है कि खुद सुष्मिता को यह पता नहीं चला था कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। जब सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ी तो कुछ टेस्‍ट किए गए, जिसके बाद यह कंफर्म हो सका कि उन्‍हें अटैक आया था।'


सुष्‍म‍िता नहीं चाहती थीं हार्ट अटैक पर हो हंगामा

विकास ने आगे बताया 'हम जयपुर में थे और 'Aarya 3’ के कुछ सीन्‍स की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍हें सेट पर हार्ट अटैक आया था, जिसके बारे में हमें कुछ भी पता नहीं चला। जब सुष्मिता सेन ने इस बारे में पोस्ट किया तभी हमें पता चला कि उस दिन उन्हें हार्ट अटैक आया था। सुष्मिता अपनी तबीयत को लेकर किसी तरह का शोर नहीं चाहती थीं, इसलिए उन्होंने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।'

आर्टरी में 95% ब्‍लॉकेज, एंजियोप्‍लास्‍टी और स्‍टेंट

सुष्मिता ने 2 मार्च को इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में खुलासा किया था कि उन्होंने एंजियोप्लास्टी करवाई है और उनके हार्ट में स्टेंट डाला गया है। पूर्व मिस यूनिवर्स ने बाद में एक लाइव चैट सेशन भी रखा था, जिसमें उन्‍होंने अपनी फैमिली और डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया। सुष्मिता ने तब कहा था, 'मैं एक बहुत मेजर हार्ट अटैक से बच निकली। यह बहुत गंभीर था। मेरी आर्टरी में करीब 95% ब्लॉकेज था, लेकिन ये भी एक फेज था जो बीत चुका है।'

रोहमन शॉल के साथ नजर आईं सुष्‍म‍िता सेन

सुष्मिता सेन को इसके बाद एक्‍स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ कई बार देखा गया है। वह एक बार डॉक्‍टर के क्‍लीनिक के बाहर भी रूटीन चेकअप के लिए पहुंची थीं। फिटनस फ्रीक सुष्‍म‍िता डॉक्‍टर्स की सलाह पर एक बार फिर से वर्कआउट शुरू कर चुकी हैं। वह जल्द ही ‘आर्या 3’ के सेट पर दोबार लौटेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.