स्वरा भास्कर ने एक बार फिर पति फहाद अहमद को कहा 'भाई'! बर्थडे पोस्ट हुआ वायरल
Updated on
02-02-2024 01:37 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी शादीशुदा लाइफ को इंजॉय कर रही हैं। आज उनके पति फहाद अहमद का बर्थडे है। इस स्पेशल दिन पर उन्होंने पति के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है, लेकिन उन्होंने एक बार फिर फहाद को 'भाई' कहा है। ऐसा क्यों, आइये जानते हैं पूरा मामला क्या है।
Swara Bhasker ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरी जान फहाद अहमद। मुझे बहुत खुशी है कि तुम मेरे हो और राबू हमारा है! आपके पास हमेशा मुस्कुराने का कारण हो, वो मुस्कान जो मेरा दिन रोशन करती है। आपका आत्मविश्वास हमेशा सही साबित हो।'
इसके बाद एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'और हां, भाई का स्वैग बरकारर रहे।' साथ में आंख मारने वाला इमोजी भी लगाया है।
क्यों 'भाई' पर उड़ता है मजाक!
दरअसल, जब स्वरा और फहाद रिश्ते में नहीं थे, तब स्वरा ने उनके लिए एक बर्थडे पोस्ट लिखा था। तब उन्होंने फहाद को 'भाई' कहकर संबोधित किया था। ऐसे में जब स्वरा ने फहाद संग शादी की तो लोग इसी बात को लेकर उनपर तंज कसने लगे। उनका पुराना ट्वीट भी खूब वायरल हुआ था। अब स्वरा ने इसी को लेकर फिरकी ली है।
शादी के बाद प्रेग्नेंसी का ऐलान
स्वरा ने 16 फरवरी 2023 को एक्टिविस्ट फहाद से शादी की थी और इसी साल 23 सितंबर को उन्होंने बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपनी लाडली का नाम राबिया रखा है।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…