एक ही पटरी पर दौड़ी 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और कुणाल खेमू की Madgaon Express, मंगल को रहा ये हाल

Updated on 03-04-2024 02:40 PM
रणदीप हुड्डा के निर्देशन में बनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' और कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' दोनों ही फिल्में इन एक्टर्स की पहली निर्देशित फिल्में हैं। दोनों का हाल बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक सा रहा है। हालांकि, शुरुआत में 'मडगांव एक्सप्रेस' थोड़ी आगे चल रही थी, लेकिन फिर पिछले कुछ दिनों से कमाई के मामले में रणदीप की फिल्म आगे निकली। आइए जानते हैं इन दोनों फिल्मों ने मंगलवार को कितनी कमाई की है।

देश की आजादी में हिस्सा लेनेवाले स्वंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर की कहानी पर बेस्ड रणदीप हुड्डा की ये फिल्म उस दौर की झलकियां दिखाती है जब अंग्रेजों के अत्याचार और जुल्मों से पूरा देश जल रहा था। इस फिल्म में अंग्रेजों के उस दौर को रणदीप ने शानदार कैप्चर किया है। हालांकि, कुछ जगहों पर कहानी मात खा रही है जहां ऐसा लगता है कि तथ्यों के साथ कुछ गड़बड़ी हुई हो। वहीं कुणाल खेमू की फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' तीन दोस्तों की कहानी है, जो गोवा जाने की प्लानिंग तो करते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं कि वहां उनके लिए कैसी मुसीबत पलकें बिछाए खड़ी है।

'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कमाई हुई 22 करोड़ पार

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' की कमाई सोमवार की तुलना में मंगलवार को और घटी है। इस फिल्म ने 12वें दिन को 55 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर देसी बॉक्स ऑफिस पर इसने 12 दिनों में 16.85 करोड़ की कमाई की है। वहीं 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 22.50 करोड़ रुपये से अधिक कमाई कर चुकी है।

फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' 25 करोड़ पार

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' ने भी मंगलवार को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' जितना ही कलेक्शन किया है। 12वें दिन इसने 55 लाख की कमाई करते हुए अब तक कुल मिलाकर 18.30 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में फिल्म 25 करोड़ के करीब पहुंची है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.