स्वाति शर्मा ने कहा- प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट के लिए गाना चाहती हूं

Updated on 09-01-2024 03:07 PM

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना 'बन्नो तेरा स्वैगर' एक जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस सॉन्ग में स्वाति शर्मा ने अपनी आवाज दी थी। सिंगर स्वाति शर्मा ने धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'जुग जुग जियो' के गाने 'तुम जो गए' में भी अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने कुछ भोजपुरी और रीजनल भाषाओं में भी गाने गाए हैं। दैनिक भास्कर के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान स्वाति ने अपने करियर और ख्वाहिशों के बारे में बात की। उन्होंने ये भी बताया कि वे प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कंगना रनोट के लिए गाना चाहती हैं। स्वाति ने बातचीत के दौरान अपने कुछ फेमस गाने भी गुनगुनाए।

तनिष्क बागची के जरिए मुझे पहला सिंगिंग ब्रेक मिला
स्वाति शर्मा से उनके पहले सिंगिंग ब्रेक के बारे में पूछा गया। इस पर स्वाति ने कहा- मैं फेसबुक के जरिए लोगों से कनेक्ट करती थी। मैं लोगों की प्रोफाइल चेक किया करती थी। फिर चाहे कोई कैमरामैन हो या असिस्टेंट डायरेक्टर। मैं उनको मैसेज किया करती थी कि मुझे एक बार गाने का मौका दीजिए।

इसी दौरान मुझे म्यूजिक कंपोजर तनिष्क बागची जी मिले। उन्होंने मुझे बुलाया और कहा मेरा पास एक गाना है जो तुम्हें अपनी स्टाइल में गाना है। समझ लो एक ठेठ हरियाणवी लड़की है जिसे इंग्लिश बोलने का शौक है लेकिन वो ठीक तरह से इंग्लिश बोल नहीं पाती है। ऐसे में वो ये गाना कैसे गाएगी। मैंने गाया और तनिष्क बागची जी को गाना बहुत अच्छा लगा। कुछ समय के बाद उन्होंने मुझे फोन करके बताया कि तुमको पता है अपना गाना 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का प्रमोशनल सॉन्ग बन गया है। ये सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई थी और मैं इसको अपनी जिंदगी में हुए एक मैजिक की तरह देखती हूं।

प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के लिए गाना चाहती हूं
स्वाति शर्मा ने कंगना रनोट, कियारा आडवाणी पर फिल्माए गए गानों पर अपनी आवाज दी है। ऐसे में क्या किसी और सेलिब्रिटी के लिए स्वाति गाना चाहती हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए स्वाति ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण का नाम लिया। उन्होंने कहा कि मैं एक बार फिर कंगना रनोट के लिए भी गाना चाहूंगी।

स्वाति का सपना धर्मा प्रोडक्शन के लिए काम करना था
स्वाति से पूछा गया कि क्या उनके दिल में अपने सिंगिंग करियर को लेकर कोई ख्वाहिश है। इस पर स्वाति ने कहा- मैं धर्मा प्रोडक्शन के लिए गाना चाहती थी। मैंने धर्मा प्रोडक्शन के लोगो का स्क्रीनशॉट अपने फोन पर लगा लिया था। मेरा सपना था धर्मा प्रोडक्शन के लिए गाना। हालांकि मैंने उनके 2 प्रोजेक्ट्स के लिए अपनी आवाज दी है। एक 'जुग जुग जियो' और दूसरा 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर'। 'जुग जुग जियो' फिल्म में मैंने 'तुम जो गए' गाना गाया। वहीं 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में 'तितर बितर' गाया।

स्वाति शर्मा लता जी को अपना इंस्पिरेशन मानती हैं
स्वाति शर्मा ने भारत की सबसे पॉपुलर और रिस्पेक्टेड दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर को अपना इंस्पिरेशन बताया। स्वाति ने इंटरव्यू के दौरान अपने पॉपुलर गानों को भी गुनगुनाया। उन्होंने 'बन्नो तेरा स्वैगर', 'तुम जो आए' और फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का 'मोरा पिया मतलब का यार' गाना गाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.