सूजी आंखें और फूला हुआ चेहरा, अरमान मलिक की ऐसी कैसे हो गई हालत? व्लॉग में पायल ने बताया- रातभर जागे रहे
Updated on
27-08-2024 06:07 PM
'बिग बॉस OTT 3' कंटेस्टेंट अरमान मलिक और उनका परिवार सोशल मीडिया पर काफी एख्टिव रहता है। वह सभी अपने व्लॉग के जरिए पर्सनल और फ्रोफेशनल लाइफ से जुड़े तमाम अपडेट्स देते रहते हैं। कंटेंट क्रिएटर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी शेयर की है। अरमान अपनी सूजी हुआ आंखों के साथ नजर आ रहे थे। जिसकी वजह उन्होंने वीडियो में बताई है।
व्लॉग में अरमान मलिक का चेहरा और उनकी आंखें सूजे हुई दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें फ्लू नहीं, बल्कि किसी तरह का इन्फेक्शन है और वो इसके टेस्ट के लिए डॉक्टर के पास जाएंगे। उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने बताया कि आंखों की समस्या के कारण उन्हें पूरी रात जागना पड़ा। उन्होंने डॉक्टर को बुलाया था, जिन्होंने ये कंफर्म कर दिया है कि उन्हें कंजंक्टिवाइटिस नहीं है।
अरमान मलिक के लिए फैंस की दुआ
अब अरमान मलिक की इस हालत को देखने के बाद लोगों ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। इस वीडियो में कृतिका और पायल ने चारों बच्चों को बिठाकर साथ में फोटो क्लिक करवाई और साथ ही चिरायु को कान्हा भी बनाया। अब इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने अरमान मलिक के जल्द ठीक होने की दुआ की।
अस्पताल में भर्ती थीं पायल मलिक
बता दें कि अरमान की बेटी तूबा की भी तबीयत खराब है। इसके अलावा, कुछ समय पहले पायल मलिक भी काफी बीमार हो गई थीं तो उन्हें कृतिका रात में अकेले फौरन अस्पताल लेकर भागी थीं। तीनों ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' में नजर आए थे, जहां पर इन्हें प्यार के साथ-साथ नफरत का भी सामना करना पड़ा था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…