तापसी पन्नू लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास से जल्द करेंगी शादी

Updated on 28-02-2024 01:17 PM

तापसी पन्नू को लेकर खबर है कि एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। तापसी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मैथियास बो के साथ शादी करने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैथियास बो के साथ तापसी करीब 10 साल से रिलेशनशिप में हैं। तापसी ने अपनी शादी के लिए उदयपुर लोकेशन चुना है। उनकी शादी में केवल तापसी और मैथियास के परिवार वाले ही शामिल होंगे। खबरों की मानें तो उनकी शादी के लिए अब तक बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट नहीं किया गया है। बता दें शादी सिख और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी।

इससे पहले प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा, कटरीना कैफ और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेसेस ने भी अपनी शादी उदयपुर से ही की थी।

तापसी और मैथियास 10 साल से डेट कर रही हैं डेट

36 साल की तापसी पन्नू और मैथियास पिछले 10 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कपल ने हमेशा लाइमलाइट से दूर रहकर अपने रिश्ते को प्राइवेट रखा। तापसी अक्सर मैथियास के साथ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया करती हैं। बता दें, अभी तक कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। तापसी ने हाल ही में जब मैथियास के बारे में खुलकर बात की और कहा कि वह उनसे तब मिली थीं जब वो अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म चश्मे बद्दूर की शूटिंग कर रही थीं।

कौन हैं मैथियास बो?

43 साल के मैथियास बो डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वह दो बार के यूरोपियन चैम्पियन और ओलम्पिक मेडलिस्ट रह चुके हैं। साल 2020 में मैथियास ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था।

तापसी तेलुगु और तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कर चुकी हैं काम

तापसी पन्नू हिंदी इंडस्ट्री के साथ-साथ तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2010 में तेलुगू फिल्म 'झुम्मंडी नादम' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने साल 2013 में 'चश्मे बद्दूर' से डेब्यू किया था। तापसी की बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'जुड़वा 2', 'बदला', 'नाम शबाना', 'पिंक' और 'शाबाश मिट्ठू' जैसी कई फिल्में हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.