तारक मेहता फेम बबीता जी का जर्मनी में हुआ एक्सीडेंट,इलाज के लिए लौटी भारत

Updated on 22-11-2022 04:49 PM

  मुंबई
    
 
फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सभी का फेवरेट है. शो में नजर आने वाली गोकुलधाम सोसाइटी और उसमें रहने वाले किरदारों को फैंस खूब पसंद करते हैं. इन्हीं में से एक हैं बबीता जी. बबीता जी के किरदार को एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता निभाती हैं. इन दिनों मुनमुन जर्मनी में एन्जॉय कर रही हैं. इस बीच उन्होंने बताया है कि उनका एक्सीडेंट हुआ है.

बबीता जी का हुआ एक्सीडेंट

मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है. ये खबर उन्होंने खुद इंस्टाग्राम की मदद से फैंस को दी है. ट्रैवल लवर मुनमुन दत्ता ने लगभग एक हफ्ते पहले अपनी यूरोप ट्रिप शुरू की थी. वो अभी स्विट्जरलैंड और जर्मनी घूमी हैं. लेकिन दुर्भाग्य से एक्ट्रेस जर्मनी में हुए एक्सीडेंट का शिकार हो गईं.

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में मुनमुन दत्ता ने बताया, 'जर्मनी में मेरा एक छोटा-सा एक्सीडेंट हो गया था. मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है. इसलिए मुझे अपनी ट्रिप को बीच में काटकर घर वापस आना पड़ रहा है.' इसके साथ उन्होंने टूटे हुए दिल वाली इमोजी भी लगाई है. जाहिर है कि ट्रिप के यूं अचानक खत्म होने से मुनमुन खुश नहीं हैं.

मुनमुन दत्ता की इंस्टा स्टोरी

जर्मनी से पहले मुनमुन स्विट्जरलैंड में थीं. दो दिन पहले ही मुनमुन स्विट्जरलैंड के इंटरलेकन से ट्रेन लेकर जर्मनी गई थीं. उन्होंने उस लजीज खाने की एक तस्वीर भी शेयर की थी, जब वह किसी के घर पर होमस्टे कर रही थीं. साथ ही एक्ट्रेस ने रोमांस के लिए बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा शूटिंग डेस्टिनेशन में अपने रहने की कई शानदार तस्वीरें भी शेयर की थीं. और स्विट्जरलैंड में हॉट चॉकलेट का मजा भी लिया था.

मुनमुन दत्ता सालों से कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा बनी हुई हैं. उनके किरदार बबीता जी और एक्टर दिलीप जोशी के किरदार जेठालाल के बीच होने वाली मस्ती फैंस को खूब पसंद है. जेठालाल की एक तरफा मोहब्बत से बबीता जी अनजान हैं और यही चीज उससे उल्टी-पुलटी चीजें करवाती हैं, जिसे देखना दर्शकों के लिए मजेदार होता है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.