'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेनिफर मिस्त्री पर टूटा दुखों का पहाड़, बीमार छोटी बहन डिंपल का निधन
Updated on
18-04-2024 05:35 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रोशन सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। डिंपल काफी समय से बीमार थीं और वेंटिलेटर पर थीं। जेनिफर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया और बताया कि उनकी छोटी बहन बीते 13 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गई है।
डिंपल का निधन एक्ट्रेस के होमटाउन जबलपुर, मध्य प्रदेश में हुआ है। वह दिव्यांग थीं और उनकी उम्र 45 साल थी। जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'मेरी प्यारी बहन, तुम्हारे बिना मैं अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकती। जिंदगी के हर पल को जिंदादिली से कैसे जीना है, यह हमने तुमसे ही सीखा। भले ही हालात कैसे भी हो, तुमने हंसना सिखाया। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे।'
2022 में जेनिफर के भाई का हुआ था निधन
इससे पहले साल 2022 में जेनिफर के छोटे भाई का निधन हो गया था। जेनिफर मिस्त्री बीते कुछ समय से शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ कानूनी लड़ाई को लेकर सुर्खियों में हैं। जेनिफर ने हाल ही 'ईटाइम्स' से बातचीत में बताया था कि उनके पास लंबे वक्त से कोई काम नहीं है और इसलिए वह आर्थिक तंगी झेल रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बातचीत में यह भी जिक्र किया था कि उन्हें अपनी बहन के इलाज का खर्च भी भरना है।
जेनिफर ने कहा था- डिंपल की हालत बहुत सीरियस है
जेनिफर ने डिंपल के स्वास्थ्य का हाल बताते हुए कहा था, 'वो काफी सीरियस है।' एक्ट्रेस ने कहा कि छोटे भाई की मौत के बाद से वो अपने परिवार की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी उठा रही हैं। 'तारक मेहता...' शो छोड़ने के बाद से उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है। एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न जैसे सनसनीखेज आरोप लगाए थे और शो छोड़ दिया था। हाल ही उन्हें इस मामले में जीत मिली है। असित मोदी पर 5 लाख रुपये का हर्जाना लगाया गया है। हालांकि, जेनिफर अब उनके ऊपर क्रिमिनल केस में कार्रवाई चाहती हैं।
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…