टॉप-3 में पहुंचा 'तारक मेहता का, नीचे गिरी YRKKH की रेटिंग, इस हफ्ते हो गई इन शोज की दुर्गति

Updated on 08-09-2023 02:44 PM
हिंदी सीरियल्स की इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है। BARC टीआरपी रेटिंग जारी हो गई है। आपके पसंदीदा शोज की रैंकिंग में कई बदलाव हुए हैं क्योंकि 'अनुपमा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को 'एशिया विश्व कप 2023' के कारण भारी गिरावट का सामना करना पड़ा है। लगभग सभी टॉप हिंदी टीवी शोज की संख्या में कमी देखी गई है क्योंकि नेटिज़न्स क्रिकेट से जुड़े हुए थे।

कई सारे चैनल्स को भी आपस में टकराना पड़ा। Anupamaa, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'गुम है किसी के प्यार में', 'इमली' और 'ये है चाहतें' जैसे शोज के साथ इस हफ्ते की टॉप 10 सीरियल्स की लिस्ट आ चुकी है। ज़ी टीवी पर दो शोज 'कुंडली भाग्य' और 'भाग्यलक्ष्मी' ने अपनी दर्शकों की संख्या बरकरार रखी। सोनी सब का 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' तीसरे नंबर पर पहुंच गया और रात 8:30 बजे का स्लॉट लीडर बन गया।

शिवांगी जोशी के शो की रेटिंग गिरी

कलर्स टीवी के 'शिव शक्ति- ताप त्याग और तांडव' को टॉप हिंदी सीरियल की लिस्ट में जगह मिली है। 'बरसातें', 'जुनूनियत', 'खतरों के खिलाड़ी 13' इस हफ्ते कुछ खास नहीं कर पाए। इनकी रेटिंग 1.1 टीवीआर पर आ गई। यह शोज प्राइम टाइम स्लॉट पर आते हैं और एशिया विश्व कप 2023 से इन्हे भी नुकसान हुआ है। शिवांगी जोशी और कुशल टंडन का रोमांटिक ड्रामा 'बरसातें- मौसम प्यार का' की भी टीआरपी गिर गई, जो जुलाई 2023 में लॉन्च के बाद से इसकी सबसे कम रेटिंग है।

'खतरों के खिलाड़ी 13' TRP

'खतरों के खिलाड़ी 13' में केवल 0.1 की कमी देखी गई क्योंकि इसे 1.5 की रेटिंग मिली। शिव ठाकरे का 'केकेके 13' वीकेंड पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला रियलिटी शो बनकर उभरा है। इसका असर YRKKH और 'अनुपमा' पर भी हुआ।

TRP Rating This Week

हिंदी शोज की टीआरपी टॉप 10 की लिस्ट में 2.3 टीवीआर पर गिरने के बावजूद 'अनुपमा' नंबर एक पर रहा, वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' ने दूसरा स्थान हासिल किया। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' तीसरे स्थान पर रहा जबकि 'ये है चाहतें' को चौथा स्थान मिला। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' 1.6 की टीवीआर के साथ पांचवें स्थान पर आ गया। इसने 'कुंडली भाग्य' के साथ स्लॉट लीडरशिप शेयर की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.