तैमूर अपने पिता सैफ अली खान की तरह: करीना कपूर

Updated on 21-06-2022 11:22 PM

मुंबई बालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ सेट से एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की। करीना ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनका बेटा शूटिंग के आखिरी दिन सेट पर आया था। करीना ने अपने पोस्ट में यह भी खुलासा किया कि तैमूर अपने पिता सैफ अली खान की तरह हैं, क्योंकि उन्हें भी तस्वीरें खिंचवाना पसंद नहीं है।


तस्वीर में, तैमूर मां की गोद में बैठे हैं और टोपी से अपना चेहरा छिपा रहे हैं, जबकि एक्ट्रेस सेल्फी लेते समय पाउट बना रही हैं। फोटो वायरल हो रही है।करीना ने तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा, ‘सेट पर आखिरी दिन मेहमान आए। गर्मी की छुट्टियों के लिए तैयार हैं। बोले कि कोई तस्वीर नहीं मां। बिल्कुल अपने पिता की तरह हैं।आप भी देखें करीना और उनके बेटे तैमूर की प्यारी सी तस्वीर- करिश्मा कपूर ने फोटो शेयर होने के तुरंत बाद एक दिल वाला इमोजी पोस्ट करके प्यार जताया। करीना की दोस्त अमृता अरोड़ा ने कमेंट किया, ‘सबसे प्यारी।फैंस भी कमेंट करके अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं।


करीना ने यह फोटो करीब 2 घंटे पहले शेयर की है, जिस पर पौने 2 लाख से ज्यादा लाइक्स गए हैं। काम की बात करें, तो करीना की फिल्म डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्सका निर्देशन सुजॉय घोष कर रहे हैं। इसमें विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी हैं। इसके अलावा, करीना कपूर के पास आमिर खान के साथ फिल्मलाल सिंह चड्ढाभी है जो 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे इन दिनों फिल्म डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्सकी शूटिंग में व्यस्त हैं, जिससे वे ओटीटी पर कदम रखेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.