तालिबान नहीं संभाल पा रहा अपना घर, कैबिनेट मीटिंग में हो रही लड़ाइयां, मंत्री का हाथ टूटा

Updated on 24-03-2023 07:17 PM
काबुल: अफगानिस्तान में तालिबान भले ही सत्ता में आ गया है, लेकिन ये अपना घर संभालने में भी समर्थ नहीं दिख रहे हैं। तालिबान के दो नेताओं के बीच हाथापाई की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री शेख नेदा और स्वतंत्र परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शेख बाकी हक्कानी के बीच मारपीट देखी गई है। परीक्षा पत्रों की मार्किंग को लेकर यह विवाद सामने आया है। इस विवाद में शेख नेदा का हाथ टूट गया है। स्थानीय पत्रकार बिलाल सरवारी ने एक ट्वीट में कहा कि हाथापाई कैबिनेट लेवन की मीटिंग में आम बात हो गई है।
उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री शेख नेदा और स्वतंत्र परीक्षा बोर्ड के चेयरमैन शेख बाकी हक्कानी के बीच बोर्ड के परीक्षा पत्रों के मार्किंग को लेकर विवाद हुआ। इसमें शेख नेदा का हाथ टूट गया।' दो दशक बाद तालिबान अफगानिस्तान की सत्ता में आया है। सत्ता में आने के बाद से ही तालिबान के सामने कई मुश्किलें हैं। दोनों नेताओं के बीच हाथापाई यह साफ दिखाती है कि तालिबानी नेताओं में आम सहमति और समन्वय की कमी है।

तालिबान के पास हिंसा ही रास्ता

इस घटना से साफ पता चलता है कि तालिबान सरकार अभी एक सुसंगत शासन संरचना नहीं बना पाया है, जिसके परिणामस्वरूप इस तरह के झगड़े देखने को मिलते हैं। तालिबान अपनी क्रूर रणनीति के लिए जाने जाते हैं और यह घटना साफ दिखाती है कि उनके पास विवादों को हल करने के लिए हिंसा ही एकमात्र रास्ता है। इसके अलावा तालिबान की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और शिक्षा प्रणाली को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की क्षमता के बारे में भी सवाल उठता है।

तालिबान के अंदर भी संघर्ष

सत्ता में आने के बाद से तालिबान की ओर से महिलाओं के प्रति व्यवहार और उनकी शिक्षा को खत्म करने के लिए आलोचना की जाती रही है। यह संघर्ष तालिबान की सरकार में विभिन्न गुटों को मैनेज करने में आने वाली मुश्किलों को भी दिखाता है। स्वतंत्र परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हक्कानी नेटवर्क के सदस्य हैं और उच्च शिक्षा मंत्री के साथ विवाद में पड़ना दिखता है कि तालिबान के अंदर भी संघर्ष हो रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.