भारत के अफगानिस्तान को गेहूं भेजने के फैसले का तालिबान ने किया स्वागत, कहा- दोनों देशों के बीच विश्वास बढ़ेगा

Updated on 09-03-2023 03:36 AM
काबुल: भारत ने ईरान में चाबहार बंदरगाह के जरिए अफगानिस्तान को मानवीय सहायता देने का ऐलान किया है। इस बंदरगाह का इस्तेमाल अतीत में अफगानिस्तान को सहायता भेजने के लिए किया जाता रहा है, लेकिन तालिबान के कब्जे के बाद यह पहली बार होगा, जब भारत इस रास्ते से मदद भेजेगा। भारत के इस फैसले का तालिबान ने स्वागत किया है। तालिबान की ओर से कहा गया है कि इस तरह के कदम दोनों देशों के बीच विश्वास को बढ़ाएगा। भारत 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी भेजेगा।
भारत की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, 'वतर्मान में अफगानिस्तान में मानवीय संकट है। इस स्थिति को दूर करने के लिए भारत चाबहार पोर्ट के माध्यम से अफगान लोगों के लिए 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं की डीलवरी करेगा।' भारत ने 2020 में अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप 75,000 मीट्रिक टन गेहूं चाबहार बंदरगाह के जरिए भेजा था। भारत की ओर से मिलने वाली यह सहायता बड़े पैमाने पर अफगानिस्तान में लोगों की मदद करेगी।

तालिबान ने किया फैसले का स्वागत

तालिबान ने भारत के इस फैसले का स्वागत किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तालिबान की ओर से सुहेल शाहीन ने कहा, 'हम चाबहार पोर्ट के माध्यम से अफगान लोगों के लिए 20,000 मीट्रिक टन गेहूं की डिलीवरी की बहुत सराहना करते हैं। इस तरह के मानवीय कदम से दोनों देशों में विश्वास बढ़ता है, जिससे आपसी सकारात्मक संबंध बनेंगें।' पिछले साल भी बड़े पैमाने पर भारत ने अफगानिस्तान के लोगों को मानवीय सहायता भेजी थी।

पहले भी भेजी गई है मदद

भारत ने पिछले साल 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं, 50 टन दवाई, 5 लाख डोज कोविड वैक्सीन, ठंड के कपड़े और 28 टन राहत सामग्री भेजी थी। तब ये राहत सामग्री पाकिस्तान के जमीनी रास्ते से गई थी। भारत की ओर से यह मानवीय सहायता तब दी जा रही है, जब उसने अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को मान्यता नहीं दी है। हालांकि उसके साथ बातचीत जारी है। 2022 के जून महीने में भारत की एक टेक्निकल टीम काबुल भेजी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.