टी20 विश्व कप के लिए बांग्लादेश टीम में शामिल नहीं तमीम

Updated on 10-09-2021 08:38 PM

ढ़ाका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अगले माह होने वाले टी20 विश्व कप क्रिकट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम में सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल को जगह नहीं मिल है। इकबाल ने पहले ही इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। वहीं तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन और लेग स्पिन ऑलराउंडर अमीनुल इस्लाम बिप्लब को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी नुरुल हसन को मिल सकती है। टीम में आठ बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर, चार तेज गेंदबाजों के साथ ही एक विशेषज्ञ स्पिनर भी शामिल हैं।

बांग्लादेश को विश्व कप के लिए ग्रुप बी में ओमान, पापुआ न्यू गिनी और स्कॉटलैंड के साथ रखा गया है। अगर वे अपने ग्रुप के शीर्ष दो में रहते हैं तो उनके पास सुपर 12 चरण के लिए क्वालीफाई करने का अवसर होगा। बांग्लादेश टीम अपने पहले मैच में 17 अक्टूबर को स्कॉटलैंड से मुकाबला करेगी।

टी20 विश्व कप 2021 के लिए बांग्लादेश की टीम इस प्रकार है : महमूदुल्लाह (कप्तान), शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन कुमार दास, अफिफ हुसैन, मोहम्मद नईम, नूरुल हसन सोहन, शमीम हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन, शोरफुल इस्लाम, महेदी हसन, नसुम अहमद।

रिजर्व खिलाड़ी : अमीनुल इस्लाम बिप्लोब और रुबेल हुसैन।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.