राष्ट्रमंडल और टी20 के लिए अभ्यास कर रही तानिया

Updated on 30-05-2022 09:02 PM

पुणे भारतीय महिला क्रिकेट की विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया आजकल राष्ट्रमंडल और विश्व टी20 टीम में जगह पक्की करने के लिए अपने स्ट्राइक रेट पर काम कर रही हैं। तानिया ने कहा है कि वह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों और अगले साल होने वाले विश्व टी20 से पहले राष्ट्रीय महिला टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहती हैं।

इसके लिए उनका ध्यान अपना स्ट्राइक रेट बेहतर करने पर लगा है। 24 साल की यह खिलाड़ी दो साल पहले टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान सिर में गेंद लगने के कारणरिटायर हर्ट' होने के बाद से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पायी है। उसने पिछले साल इंग्लैंड में तीन एकदिवसीय खेले थे जिसमें वह दो अवसरों पर केवल सात और दो रन ही बना पायी थी।

वह इस साल भी वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में थीं पर उसने केवल एक पारी खेलीं और आठ रन ही बना पायी। उसे इस साल न्यूजीलैंड में विश्व कप टीम में शामिल किया गया था पर वहां भी उसे खेलने का अवसर नहीं मिला था। तानिया ने कहा कि मैंने हालातों का स्वीकार कर लिया है।

इसी के तहत मैंने विश्व कप के दौरान सोचा कि जब मैं जाऊंगी तो मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम करूंगी। मैं जानती थी कि इस इस सत्र में टी20 मैच होंगे , इसलिए मैंने घरेलू टूर्नामेंट के दौरान अपने स्ट्राइक रेट पर काम करना शुरू कर दिया था। इस बल्लेबाज ने कहा, ‘टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट और औसत बनाए रखना अहम होता है इसलिए यहां मैंने अपना ध्यान इसी पर लगाए रखा कि हालातों के हिसाब से खेलूं।' तानिया ने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारत को भारतीय टीम को हार से बचाया था। तब तानिया ने स्नेह राणा के साथ 104 रन की नाबाद साझेदारी निभाई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.