आज मुंबई पहुंचेगा टैंकर अमेरिका का दावा- ईरान से दागा गया था ड्रोन

Updated on 25-12-2023 01:07 PM

भारतीय नौसेना हिंद महासागर से भारत आ रहे जहाज पर हमले की जांच करेगी। शनिवार को हुए ड्रोन अटैक के बाद एमवी केम प्लूटो नाम का जहाज आज मुंबई के तट पर पहुंचेगा। ड्रोन अटैक से जहाज में आग लगने के बाद इसे ऑपरेट करने में क्रू को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

इसके चलते केम प्लूटो को भारतीय तट रक्षक दल का एक जहाज गाइड कर रहा है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक जहाज के मुंबई पहुंचने के बाद नौसेना के विस्फोटक आयुध निपटान दल (नेवल एक्सपलोसिव ऑर्डनेंस डिस्पोजल) की एक टीम जहाज के उस हिस्से का जायजा लेगी जहां अटैक हुआ और उसे साफ भी करेगी।

ईरान की जमीन से हमला
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि शनिवार को भारत आ रहे जहाज पर हमला न सिर्फ ईरानी ड्रोन से हुआ बल्कि वो ड्रोन भी ईरान से ही दागा गया था। मैरीटाइम कंपनी ऑम्ब्रे के मुताबिक ये पहला ऐसा हमला है जो सीधे ईरान की तरफ से किया गया है।

वहीं, अमेरिका जो अब तक ईरान पर हूतियों का समर्थन करने के आरोप लगा रहा था उसने अब सीधे ईरान पर हमले के आरोप लगाए हैं। इस आरोप पर ईरान ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। वहीं, हूती विद्रोहियों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने इलाके में अपनी मनमानी रोकी नहीं तो लाल सागर जल उठेगा।

हूतियों की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यमन की नेवी लाल सागर में पैट्रोलिंग कर रही थी तभी एक अमेरिकी युद्ध पोत ने हमले करना शुरू कर दिया। इस बीच गलती से एक मिसाइल से गेबन देश के एक जहाज के नजदीक विस्फोट हो गया। जो रूस की तरफ से आ रही था। लाल सागर में जहाजों की आवाजाही पर जो असर पड़ा है वो अमेरिका के दबदबे का नतीजा है जो बिना किसी अधिकार के अपने साथियों के साथ इस इलाके में मौजूद हैं।

एक दिन में भारतीय क्रू मेंबर्स वाले 2 जहाजों पर हमला 23 दिसंबर सुबह 10 बजे एमवी केम प्लूटो पर हुए हमले के बाद शाम को भारतीय क्रू मेंबर्स वाले एक और जहाज पर हमला हुआ। इसमें 25 भारतीय मौजूद थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, गेबन फ्लैग वाले ऑयल टैंकर का नाम M/V साईबाबा पर ड्रोन से हमला हुआ। इंडियन नेवी ने बताया है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

दोनों जहाजों के बारे में जानें

1. एमवी केम प्लूटो

हिंद महासागर में शनिवार (23 दिसंबर) को भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला ईरानी ड्रोन से किया गया था। ये सऊदी अरब से भारत आ रहा था। इस जहाज पर शनिवार सुबह 10 बजे हमला हुआ था। उस समय जहाज अमेरिका के संपर्क में था। केम प्लूटो जहाज पर जब हमला हुआ, तब यह भारत के समुद्र तट से 370 किलोमीटर की दूरी पर था।

हमले की जानकारी मिलने के बाद नेवी ने शिप को ट्रैक किया। साथ ही उसे एस्कॉर्ट करने के लिए वॉरशिप भेजा। इस जहाज पर 20 भारतीय मौजूद थे।

2. एमवी साईबाबा
अमेरिकी मिलिट्री ने कहा था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत के झंडे वाले गेबन के एक ऑयल टैंकर M/V साईंबाबा पर भी ड्रोन से हमला किया। हालांकि, भारतीय नेवी ने इस बात को खारिज कर दिया है कि जहाज भारत के झंडे वाला था। अटैक यमन के सलीफ बंदरगाह से करीब 45 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में बाब अल-मंडब स्ट्रेट के पास हुआ। अमेरिकी मिलिट्री ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने वॉरशिप USS लबून को घटनास्थल पर भेजा।​​​​​​ ​

दोनों हमलों की लोकेशन

हूती विद्रोहियों ने महीनेभर पहले कार्गो शिप हाईजैक किया था
पिछले चार हफ्तों में हूतियों ने लाल सागर और उसके आसपास 100 से ज्यादा हमले किए हैं। करीब एक महीने पहले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में एक कार्गो शिप गैलेक्सी लीडर को हाईजैक कर लिया था। यह जहाज तुर्किये से भारत आ रहा था। हूती विद्रोहियों ने इसे इजराइली जहाज समझ कर हाईजैक किया था।

वारदात से पहले हूती समूह ने इजराइली जहाजों पर हमले की चेतावनी दी थी। हूती विद्रोहियों के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इजराइल की तरफ से चलने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.