पाकिस्तान में टारगेट किलिंग, अमेरिका बोला- भारत-पाक मामला सुलझाएं हम बीच में नहीं आएंगे

Updated on 10-04-2024 01:21 PM

भारत पर पाकिस्तान में टारगेट किलिंग कराने के आरोपों पर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हमने मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं। फिलहाल इस पर बोलने के लिए हमारे पास कुछ नहीं है। हम भारत-पाकिस्तान के बीच में नहीं आएंगे।

मिलर ने कहा, "हम चाहेंगे की भारत-पाकिस्तान मामले को शांति और बातचीत के जरिए सुलझाएं।" हाल ही में एक ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' ने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान में टारगेट किलिंग कराई हैं। इसी रिपोर्ट पर मिलर से सवाल किए गए थे।

क्या है भारत-पाक के बीच टारगेट किलिंग का पूरा मामला
4 अप्रैल को द गार्डियन ने एक रिपोर्ट छापी। इसमें पाकिस्तान की इंटेलिजेंस के हवाले से लिखा गया था कि भारत ने वहां लोगों की टारगेट किलिंग करवाई है। ब्रिटिश अखबार ने अपनी खबर में लिखा था, "भारतीय और पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स ने हमें बताया है कि भारत सरकार ने विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों को खत्म करने की रणनीति के तहत पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या करवाई है।"

गार्डियन ने टारगेट किलिंग की पुष्टि के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स मिलने का दावा भी किया था। इनमें इस बात का जिक्र था कि भारत 2019 से टारगेट किलिंग करवा रहा है।

द गार्डियन के टारगेट किलिंग पर 3 दावे...

  • नई पॉलिसी के तहत RAW हत्याएं करवा रहा : 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने 20 हत्याएं करवाईं। इन सभी को भारत अपना दुश्मन मानता था। भारत पर हाल ही में कनाडा और अमेरिका में सिखों की हत्या के आरोप लगे। इसके बाद यह पहली बार है जब किसी भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने पाकिस्तान में चलाए जा रहे भारतीय ऑपरेशन पर बात की।
  • पाकिस्तान ने कहा- भारतीय स्लीपर सेल ने हत्याएं की : पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने बताया कि हत्याएं UAE में रहने वाले भारतीय खुफिया विभाग के स्लीपर सेल ने की। 2023 में हत्याओं के मामले बढ़े क्योंकि ये स्लीपर सेल लोकल क्रिमिनल या गरीब पाकिस्तानियों को हत्या करने के लिए लाखों रुपए देते हैं। 2023 में 15 लोगों की हत्या की गई। इन सभी को अज्ञात हमलावरों ने करीब से गोली मारी।
  • दावा- भारत मोसाद और KGB से प्रेरणा ले रहा : एक भारतीय इंटेलिजेंस ऑपरेटिव ने हमें बताया कि इस तरह के ऑपरेशन को करने में सरकार के अप्रूवल की जरूरत होती है। भारत को ऐसा करने के लिए इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूसी सुफिया एजेंसी KGB से प्रेरणा मिली। दोनों एजेंसियों को विदेशी धरती पर हत्याओं से जोड़ा जाता है।"

गार्डियन के दावे के बाद राजनाथ और जयशंकर के बयान
गार्डियन की रिपोर्ट पर पहली प्रतिक्रिया विदेश मंत्री एस जयशकंर की आई थी। उन्होंने कहा था, "टारगेट किलिंग करना भारत की विदेश नीति में नहीं है।"​​​ जयशंकर के बाद विदेश मंत्रालय ने भी आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा था कि रिपोर्ट में लगाए गए आरोप झूठे हैं और भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है।

वहीं रक्षा मंत्री ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने या आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करते हैं, तो उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा। अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं, तो भारत उन्हें मारने के लिए पड़ोसी देश में घुस जाएगा।​​​​

राजनाथ के बयान को आधार बनाकर पाकिस्तान ने बयान जारी किया...
पाकिस्तान ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आतंकियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने वाले बयान की निंदा की और इसे भड़काऊ बताया था। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था, "पाकिस्तान के नागरिकों को मनमाने ढंग से आतंकवादी करार देना और सजा देने का दावा करना साबित करता है कि वो दोषी हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वह भारत को उसकी गैरकानूनी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार ठहराए। पाकिस्तान उकसावे के किसी भी कदम के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा करने में सक्षम है।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.