हार्दिक की कप्तानी से मिल रही टीम को सफलता : राशिद

Updated on 16-04-2022 08:37 PM

मुंबई गुजरात टाइटन्स की टीम के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि वह आगे बढ़कर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं, जिससे अन्य खिलाड़ी भी प्रेरित हो रहे हैं। राशिद के अनुसार हार्दिक ने टीम का माहौल भी अच्छा बनाया है। इसी कारण टीम ने अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है। गुजरात ने अबतक पांच मैचों में चार जीत दर्ज की है और वह अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

हार्दिक रन बनाने के मामले में अभी दूसरे स्थान पर हैं और इसके साथ ही वह अच्छी गेंदबाजी भी कर रहे हैं। राशिद ने कहा, ‘जिस तरह से वह (हार्दिक) टीम की अगुवाई कर रहा है जिस तरह से उन्होंने मैदान के अंदर और बाहर टीम माहौल तैयार किया है उसका भी टीम को लाभ मिला है।' इस स्पिनर ने कहा कि हार्दिक समय पर साहसिक फैसले करने से नहीं डरते हैं।

उन्होंने कहा, ‘वह ऐसे कप्तान हैं जो हमेशा साहसिक फैसले करते हैं। हमेशा उन्हें भरोसा होता है तथा क्या करना है इसको लेकर उनकी राय स्पष्ट है।' राशिद ने कहा, ‘एक कप्तान के लिये यह अहम होता है। जब आपकी मनस्थिति साफ हो तो आप सही फैसले करते हो, परिणाम स्वयं ही आपके अनुकूल रहता है।' राशिद ने कहा कि सही समय पर सही फैसले करने के कारण हार्दिक एक अच्छा कप्तान साबित हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.